Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कन्नौज में दर्दनाक घटना: मां ने की मासूम बेटे की हत्या, फिर फांसी लगाकर दी जान, ससुराल वालों पर आरोप

कन्नौज | जिले के एक गांव में शनिवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 26 वर्षीय महिला ने पहले अपने चार साल के बेटे की जान ले ली और फिर खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब परिजन ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर देख सभी दंग रह गए। बच्चे का शव फर्श पर पड़ा था और महिला की लाश पंखे से लटकी हुई थी। इस हादसे से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

मृतकों की पहचान पिंकी और बेटे मोहित के रूप में

मृतका की पहचान पिंकी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कन्नौज की निवासी थी और गुजरात में काम करने वाले रंजीत कुमार राजपूत की पत्नी थी। दंपती का चार साल का बेटा मोहित भी था। बताया गया है कि रंजीत गुजरात से ही अपनी पत्नी और बेटे की जरूरतें पूरी करने के लिए पैसे भेजता था, लेकिन दंपती के बीच नौकरी और खर्चों को लेकर अक्सर विवाद होते रहते थे।

CO तिर्वा ने की पुष्टि

तिर्वा क्षेत्र की क्षेत्राधिकारी प्रियंका बाजपेई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला ने पहले अपने बेटे की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

पिता ने जताया हत्या का शक

वहीं, पिंकी के पिता राकेश चंद्रा ने इस मामले को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार दिया है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल पक्ष लगातार प्रताड़ित कर रहा था। राकेश चंद्रा का दावा है कि यह एक साजिश के तहत की गई हत्या है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.