मुंबई | सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 564 अंक की मजबूती के साथ 82,615 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 162 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25,207 के स्तर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर हरे निशान में
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी देखी गई। अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और HUL में 1% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि केवल एशियन पेंट्स मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में तेजी बनी हुई है। NSE के सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स—IT, ऑटो और रियल्टी सहित—भी हरे निशान में हैं।
वैश्विक बाजारों का भी मिला सहारा
एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला:
- जापान का निक्केई 0.10% गिरकर 38,750 के स्तर पर है।
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.08% बढ़कर 3,106 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.87% ऊपर 24,388 के स्तर पर है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20% की तेजी के साथ 3,427 पर ट्रेड कर रहा है।
अमेरिकी बाजारों में भी मंगलवार को मजबूती देखने को मिली:
- डाउ जोन्स 1.19% बढ़कर 43,089 पर बंद हुआ।
- नैस्डैक कंपोजिट 1.43% की छलांग के साथ 19,913 पर बंद हुआ।
- S&P 500 1.11% ऊपर 6,092 के स्तर पर बंद हुआ।
मंगलवार को भी बाजार में दिखा था सुधार
24 जून को इजराइल-ईरान संघर्ष विराम के बाद बाजार में सकारात्मक संकेत मिले। सेंसेक्स 158 अंकों की बढ़त के साथ 82,055 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 72 अंक चढ़कर 25,044 के स्तर पर बंद हुआ।