Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस करेगी अन्न-सेवा

भुवनेश्वर | ओडिशा की पावन नगरी पुरी में होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा में जुटने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज अन्न सेवा करेगी। यात्रा में कोई भी भूखा न रहे इसके लिए रिलायंस फाउंडेशन यात्रा मार्ग के छह प्रमुख स्थानों पर लाखों भक्तों और पुलिस कर्मियों को गर्म, पौष्टिक भोजन परोसेगा। बताते चलें कि रिलायंस फाउंडेशन का अन्न सेवा प्रोग्राम को दुनिया का सबसे बड़ा अन्न सेवा कार्यक्रम माना जाता है। कंपनी श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा व सहायता के व्यापक इंतजाम में जुटी है।

इस तेरह दिवसीय भव्य रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु देश के कोने कोने से पुरी पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन और भगदड़ को रोकना एक बड़ी चुनौती होता है। रिलायंस, स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर स्पष्ट दिशा निर्देश बोर्ड लगाएगी, ताकि भक्त एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित आ जा सकें। भीड़ प्रबंधन के लिए 4,000 से अधिक प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए 100 पुलिस सहायता चौकियाँ या बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। जिनकी मदद से श्रद्धालुओं को तेजी से सहायता पहुंचाई जा सकेगी।

रिलायंस द्वारा पुरी में शुरू किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों पर बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनंत एम अंबानी ने कहा, “सेवा कार्य, रिलायंस के ‘वी केयर’ दर्शन में गहराई से जुड़ा है। पुरी में भक्तों की सेवा करने का अवसर वास्तव में एक आशीर्वाद है। हमारा मानना है कि रथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और कर्मियों की सेवा, ईश्वर की सेवा है। हम आगंतुकों की सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

यात्रियों की छोटी से छोटी सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। तीर्थयात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए 1.5 लाख से अधिक हाथ पंखे वितरित किए जा रहे हैं। बरसात होने पर भी पुलिस कर्मी अपना काम ठीक तरीके से कर सकें इसके लिए पुलिस कर्मचारियों के बीच 3,500 रेनकोट भी वितरित किए गए हैं। स्वयंसेवकों, नगर निगम कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को समय पर जलपान किट प्रदान की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार...

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद...

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...

धर्म परिवर्तन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को हवाण गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी हिमाचल प्रदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.