Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर: गांव कैत मंडी में फायरिंग से मची दहशत, बदमाश ने घर पर बरसाईं गोलियां

यमुनानगर|  जिले में गन कल्चर का बढ़ता प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। मामूली बात पर विवाद और गोलीबारी की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। ताजा मामला गांव कैत मंडी का है, जहां बुधवार रात एक युवक ने खुलेआम घर पर फायरिंग कर दहशत फैला दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक संदिग्ध युवक गांव की गलियों में बार-बार अपनी बाइक से चक्कर लगा रहा था। जब एक बुजुर्ग ने उसे रोककर पूछताछ की तो आरोपी ने उन्हें धक्का देकर कहा, “अभी बताता हूं”, और आगे बढ़ गया।

कुछ देर बाद युवक पास की एक दीवार पर चढ़ गया और वहां से सामने स्थित एक घर पर चार राउंड गोलियां चला दीं। फायरिंग की आवाज सुनते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। हालांकि किसी सतर्क ग्रामीण ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जांच शुरू की। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी की पहचान होने के बावजूद गांव के लोग उसका नाम बताने से कतराते नजर आए। बताया जा रहा है कि आरोपी का गांव में इतना खौफ है कि घटना के 12 घंटे बाद भी किसी ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधिसम्मत कार्रवाई के लिए पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत की आवश्यकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार...

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद...

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...

धर्म परिवर्तन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को हवाण गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी हिमाचल प्रदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.