Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रयागराज हिंसा पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हुआ तो आंदोलन लखनऊ तक पहुंचेगा

प्रयागराज/मुजफ्फरनगर: प्रयागराज में रविवार को हुए बवाल पर नगीना से सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर उनके कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हुआ, तो आंदोलन कौशांबी और प्रयागराज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा के घेराव तक जाएगा।

चंद्रशेखर ने साफ कहा, “हम अपने हर कार्यकर्ता के साथ खड़े हैं। अगर उन पर अत्याचार किया गया तो बहुजन समाज चुप नहीं बैठेगा।”

अंबेडकर के अनुयायी हिंसा में विश्वास नहीं रखते”

सोमवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे चंद्रशेखर ने संत समनदास जी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भीमराव अंबेडकर के अनुयायी हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखते हैं और हिंसा से दूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर कमजोर तबकों पर हिंसा का झूठा आरोप लगाया जाता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

सीबीआई जांच की मांग, वायरल वीडियो का जिक्र

चंद्रशेखर ने घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि कई वायरल वीडियो में कुछ स्थानीय लोग पुलिस के साथ मिलकर पथराव करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो, चाहे वह कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

जब एक पत्रकार ने हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई को लेकर सवाल किया, तो चंद्रशेखर ने नाराजगी जताई और कहा, “अगर मुख्यमंत्री ने मेरा नाम लेकर कुछ नहीं कहा, तो इस तरह के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं?” उन्होंने यह भी कहा कि वे इस तरह के दावों पर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं।

प्रयागराज में हिंसा के बाद पुलिस एक्शन तेज

गौरतलब है कि रविवार को प्रयागराज के इसौटा गांव (करछना क्षेत्र) में चंद्रशेखर आजाद के दौरे को पुलिस ने सुरक्षा कारणों से रोक दिया था। इसके विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, पुलिस वाहनों पर पथराव किया और कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है और सैकड़ों अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.