Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पटना एयरपोर्ट पर बम की फर्जी धमकी से मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा, जांच में जुटी पुलिस

पटना |  जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (JPNI) पर बम की धमकी से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। एक ईमेल के माध्यम से एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। हालांकि जांच के बाद यह धमकी फर्जी निकली, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई ढील नहीं बरती गई है।

ईमेल से आई थी धमकी, तुरंत बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना की नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) दीक्षा ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले एयरपोर्ट प्रशासन को एक ईमेल मिला था, जिसमें बम लगाए जाने की बात कही गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय बैठक की गई और सभी सुरक्षा उपाय तत्काल प्रभाव से सख्त कर दिए गए।

जांच में मिली राहत, लेकिन सतर्कता बरकरार

एसपी दीक्षा ने बताया, “प्रारंभिक जांच में यह धमकी फर्जी पाई गई है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत किया गया है। एयरपोर्ट परिसर में गहन चेकिंग और निगरानी की जा रही है।”

साइबर सेल कर रहा है जांच

धमकी भरे ईमेल को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच शुरू हो गई है। अधिकारी ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की साइबर शाखा को जांच में लगाया गया है। ईमेल भेजने वाले की आईपी एड्रेस ट्रैकिंग की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी।

यात्रियों से अपील

पुलिस ने यात्रियों और आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें। अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि एयरपोर्ट पूरी तरह सुरक्षित है और सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.