3 July,2025
राजिनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने आमिर खान का आधिकारिक कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनका किरदार ‘दहा’ के रूप में सामने आया है।
सूर्य पिक्चर्स द्वारा जारी इस पोस्टर में आमिर खान के लुक को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम पेश कर रहे हैं आमिर खान को ‘दहा’ के रूप में #Coolie की दुनिया से।” फिल्म को IMAX स्क्रीन पर भी रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव मिलेगा।