Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में ‘ईजी रजिस्ट्रेशन’ सिस्टम की शानदार शुरुआत, पहले दिन हुई 111 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रियों

जालंधर | शहर में लागू की गई नई ‘ईजी रजिस्ट्रेशन’ प्रणाली ने संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को पहले ही दिन से आसान और सुलभ बना दिया है। बुधवार को इस सिस्टम के तहत 111 प्रॉपर्टी दस्तावेजों का सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया गया। इसमें 72 रजिस्ट्रियां सब-रजिस्ट्रार 1 और 39 सब-रजिस्ट्रार 2 कार्यालय में दर्ज की गईं।

यह नई पहल अब नागरिकों को बिना कतारों और चक्कर लगाए, केवल ऑनलाइन आवेदन कर तय समय पर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाकर चंद मिनटों में रजिस्ट्री करवाने की सुविधा देती है। इससे लोगों का न केवल समय बचेगा, बल्कि उन्हें अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित सेवा का अनुभव भी मिलेगा।

डीसी बोले – पारदर्शी और समयबद्ध सेवा की दिशा में बड़ा कदम

डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने इसे जालंधरवासियों को गुणवत्तापूर्ण और डिजिटल सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि अब आवेदक खुद ही डीड तैयार कर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं, जिसे 48 घंटे के भीतर मंजूरी दी जाएगी। साथ ही एसी वेटिंग एरिया, टोकन सिस्टम और ऑन-स्पॉट ड्राफ्टिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी रजिस्ट्रेशन कार्यालय में उपलब्ध करवाई गई हैं।

डीड राइटर की सुविधा भी उपलब्ध

सब-रजिस्ट्रार जालंधर-1 दमनबीर सिंह ने बताया कि जो लोग स्वयं डीड नहीं लिख सकते, वे मामूली फीस देकर कार्यालय में मौजूद डीड राइटरों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा ई-स्टांप की सुविधा ने भी प्रक्रिया को तेज और सरल बना दिया है।

डीड सहायता केंद्र देगा तकनीकी सहयोग

जिला राजस्व अधिकारी नवदीप भोगल ने कहा कि डीड सहायता केंद्र से नागरिक मामूली शुल्क पर अपनी सेल डीड तैयार करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिस उत्साह से पहले ही दिन लोगों ने नई प्रणाली को अपनाया, वह इसकी सफलता और उपयोगिता को दर्शाता है।

ईजी रजिस्ट्रेशन’ की खास बातें

  • लंबी कतारों से राहत
  • पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता
  • केवल 48 घंटे में डीड को मंजूरी
  • ऑनलाइन आवेदन और ई-स्टांप की सुविधा
  • एसी वेटिंग एरिया और टोकन सिस्टम
  • ऑन-स्पॉट ड्राफ्टिंग की सुविधा

‘ईजी रजिस्ट्रेशन’ प्रणाली पंजाब सरकार की नागरिक सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जिससे आम लोगों को तेजी से लाभ मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.