चंडीगढ़ | पंजाब में मंगलवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में पटियाला, मोहाली (SAS नगर), फतेहगढ़ साहिब, चंडीगढ़, रूपनगर, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला और लुधियाना शामिल हैं।
श्री दरबार साहिब में बारिश के बीच उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बारिश के बीच भी अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (दरबार साहिब) में संगत की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु बारिश में भीगते हुए श्रद्धा से मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। गुरुघर के अलौकिक नजारों को श्रद्धालु अपने मोबाइल और कैमरों में कैद करते नजर आए।
अगले 3-4 दिन तक जारी रह सकती है बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 3 से 4 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस बारिश से जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं शहरों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है।