Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर तेज हुई हलचल, जल्द सामने आ सकता है नया चेहरा

नई दिल्ली  | भारतीय जनता पार्टी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर अंदरखाने राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। लंबे इंतजार के बाद अब यह संभावना जताई जा रही है कि मानसून सत्र शुरू होने से पहले यानी 21 जुलाई तक पार्टी अपने नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। गौरतलब है कि मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो चुका है और वे फिलहाल विस्तार पर हैं। यह पहला मौका है जब कार्यकाल समाप्त होने के इतने समय बाद भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

नए अध्यक्ष के सामने होंगी बड़ी जिम्मेदारियां

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को आने वाले वर्षों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना होगा। वर्ष 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव, 2026 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2027 में उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा सहित कई राज्यों में अहम चुनाव होंगे। इसके साथ ही राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव भी सामने होंगे। ऐसे में नेतृत्व क्षमता, संगठन पर पकड़ और चुनावी रणनीति बनाने की योग्यता नए अध्यक्ष की सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

कौन-कौन हैं रेस में आगे?

बीजेपी के नए अध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। सबसे प्रमुख नाम मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है, जिन्हें संगठन में मजबूत पकड़ और OBC समुदाय से आने का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के लिए पहचाने जाने वाले सुनील बंसल भी दौड़ में शामिल हैं।

ओडिशा से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी दावेदारों में देखा जा रहा है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, जो वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री हैं, भी संगठनात्मक अनुभव और आरएसएस से निकटता के चलते प्रमुख विकल्प माने जा रहे हैं।

दक्षिण भारत को ध्यान में रखते हुए तमिलनाडु से वानति श्रीनिवासन और तमिलिसाई सौंदर्यराजन के नाम भी संभावित उम्मीदवारों में गिने जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव की बेटी डी. पुरंदेश्वरी का नाम भी चर्चा में है। माना जा रहा है कि पार्टी दक्षिण में विस्तार की योजना को ध्यान में रखते हुए इन चेहरों पर विचार कर रही है।

चुनाव की प्रक्रिया और पार्टी संविधान

बीजेपी के संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए किसी नेता को कम से कम 15 साल से पार्टी का सदस्य होना अनिवार्य है। यह चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्यों से चुने गए प्रतिनिधियों के निर्वाचक मंडल के जरिए संपन्न होता है। किसी भी प्रत्याशी के नामांकन के लिए कम से कम 20 सदस्यों का समर्थन आवश्यक होता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले पार्टी को जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक चुनाव संपन्न करने होते हैं। अब तक पार्टी ने देश को 36 इकाइयों में विभाजित किया है और इनमें से अधिकांश राज्यों में संगठन चुनाव पूरे हो चुके हैं। इससे साफ है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की औपचारिक प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.