Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार की बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, घरेलू हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज

हिसार | हैदराबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ स्वीटी बूरा ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 27 जून से 1 जुलाई तक आयोजित हुई इस चैंपियनशिप में स्वीटी ने 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए फाइनल मुकाबले में रेलवे की अलफिया पठान को 5-0 से शिकस्त दी।

इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस की बबीता को भी 5-0 के अंतर से हराया। SWEETY ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा।

अब स्वीटी बूरा वर्ल्ड, एशियन और कॉमनवेल्थ प्रतियोगिताओं के लिए होने वाले ट्रायल्स की तैयारी में जुटेंगी। फिलहाल वह रोहतक स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में कोच शिलवा और दलबीर के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं।

अपने स्वर्ण पदक की सफलता का श्रेय स्वीटी ने अपने परिवार, कोच, बॉक्सिंग फेडरेशन और रोहतक साईं के स्टाफ को दिया है।

स्वीटी बूरा का अपने पति और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस कठिन समय के बीच रिंग में वापसी कर चैंपियनशिप में गोल्ड जीतना स्वीटी के लिए एक भावनात्मक पल रहा।

मेडल जीतने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा – “मेरा यह मेडल उन सभी लड़कियों को समर्पित है, जो घरेलू हिंसा के खिलाफ खड़ी होती हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.