Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना स्वास्थ्य विभाग की मानसून एडवाइजरी जारी: डायरिया, डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए सावधानी बरतें

लुधियाना | मानसून सीजन की शुरुआत के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जलजनित, खाद्यजनित और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एडवाइजरी जारी की है। सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने लोगों से अपील की है कि वे डायरिया, टायफाइड, पीलिया, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए सतर्कता और स्वच्छता संबंधी उपायों को अपनाएं।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में खान-पान को लेकर विशेष सावधानी जरूरी है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे केवल ताजा और घर पर बना भोजन ही करें, विशेष रूप से मांस, मछली और अंडों को अच्छी तरह पकाकर खाएं। सड़क किनारे मिलने वाले खुले भोजन से परहेज करें क्योंकि वह अक्सर दूषित हो सकता है।

खाने-पीने में बरतें ये सावधानियां:

  • फलों और सब्जियों को उपयोग से पहले नमक या सिरके के पानी से धोएं।
  • जहां संभव हो, फलों को छीलकर ही खाएं।
  • पीने और खाना पकाने के लिए केवल उबला, फिल्टर किया हुआ या सुरक्षित पानी इस्तेमाल करें।
  • पानी की गुणवत्ता पर संदेह हो तो कम से कम एक मिनट तक उबालना जरूरी है।
  • गंदा पानी पीलिया और डायरिया जैसी बीमारियों का मुख्य कारण है, जो मानसून में तेजी से फैलती हैं।

भोजन संग्रहण को लेकर सुझाव:

  • पके हुए भोजन को दो घंटे से ज्यादा कमरे के तापमान पर न रखें।
  • बर्तन और किचन की सतहें साफ रखें।
  • सूखे खाद्य पदार्थ एयरटाइट कंटेनरों में ही स्टोर करें।
  • डेयरी प्रोडक्ट और ब्रेड जैसे खाद्य पदार्थों का जल्दी इस्तेमाल करें क्योंकि यह नमी में जल्दी खराब होते हैं।

मच्छरजनित रोगों से बचाव के उपाय:

डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों के खतरे को देखते हुए घरों के आसपास रुके हुए पानी को हटाने की अपील की गई है। पुराने टायर, गमले, नारियल के खोल, टूटे बर्तन और खुले पानी की टंकियां मच्छरों के प्रमुख प्रजनन स्थल हैं। इनकी नियमित सफाई जरूरी है।

नागरिकों से आग्रह:

डॉ. रमनदीप कौर ने बताया कि पानी जमा होने वाले क्षेत्रों में मच्छररोधी उपाय अपनाएं, पूरे बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का उपयोग करें। अगर किसी व्यक्ति को बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द या पीलापन जैसी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.