Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोटखाई में बिजली और सड़कों पर करोड़ों का निवेश, शिक्षा मंत्री ने बताया विकास का रोडमैप

Shimla, 12 November


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज उपमंडल कोटखाई के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत रामनगर में 35 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के भवनों के निर्माण से पंचायती राज संस्थाओं के कार्यों में अधिक दक्षता आएगी और कर्मचारियों को सुगमता से कार्य करने की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने इस अवसर पर 2 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रामनगर भवन का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि क्षेत्र की जनता को शीघ्र ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।रामनगर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि उनका इस क्षेत्र से भावनात्मक जुड़ाव है, जिसकी नींव पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के समय रखी गई थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और सहयोग उन्हें निरंतर मिलता रहा है, जिसके बल पर विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

जुब्बल-कोटखाई में 500 करोड़ के सड़क कार्य प्रगति पर

रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान 500 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य जारी हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत, पेयजल, भवन निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएँ क्रियान्वित की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के लिए 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से रामनगर पीएचसी भी शामिल है। यह भवन शीघ्र ही पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने तीन वर्षों से भी कम कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जुब्बल-कोटखाई में एक भी सड़क स्वीकृत नहीं की थी, वहीं मौजूदा सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त की है, जो विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों का निवेश

श्री ठाकुर ने बताया कि कोटखाई क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 66 केवी सब-स्टेशन प्रगति नगर से हुली तक 7 करोड़ रुपये की लागत से जोड़ा जा रहा है, जिससे सर्दियों के मौसम में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुचारु होगी। इसके अलावा 5 करोड़ रुपये से नियंत्रण केंद्र गुम्मा का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बिजली विभाग में 53 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत व्यवस्था को स्तरोन्नत करने का कार्य प्रगति पर है। साथ ही ठाना सड़क की मेटलिंग और टारिंग पर 3 करोड़ 99 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल डेरटाग्राम पंचायत रामनगर की प्रधान समीक्षा चौहानपंचायत समिति सदस्य महावीर काल्टामहिला कांग्रेस अध्यक्षा कमलेश ठाकुरयुवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टातहसीलदार कोटखाईबीडीओ जुब्बल/कोटखाई, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.