पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवारों के नाम

Karuna
Screenshot

Summer express, चंडीगढ़ I आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत 40 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की ओर से शनिवार को जारी सूची में माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र की विभिन्न सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर से यह घोषणा जारी की गई है।

जारी सूची के अनुसार, बटाला से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी), अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, खेमकरण से सरवन सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करमबीर सिंह घुम्मण, उर्मर से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रम शंकर शर्मा जिम्पा, चब्बेवाल से ईशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय कृष्ण सिंह रौड़ी, बलाचौर से संतोष कटारिया, रूपनगर से दिनेश चड्ढा, एसएएस नगर से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग, समराला से जगतार सिंह दियालपुरा, लुधियाना पूर्व से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्म नगर से कुलवंत सिंह सिद्धू और लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह लुधियाना पश्चिम से संजीव अरोड़ा, लुधियाना उत्तर से चौधरी मदन लाल बग्गा, पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, धर्मकोट से देविंदरजीत सिंह लड्डी ढोस, जलालाबाद से जगदीप कंबोज गोल्डी, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सवना, मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां, जैतो से अमोलक सिंह, तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावाली, भदौड़ से लभ सिंह उगोके, महल कलां से कुलवंत सिंह पंधोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जन माजरा, धूरी से भगवंत मान और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी घोषणा में इन 40 उम्मीदवारों के नामों के साथ उनके विधानसभा क्षेत्रों का भी उल्लेख किया गया है। पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी की इस घोषणा को चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *