हिसार में नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, 20 घंटे बाद मिला शव

Karuna
2 Min Read
Summer Express - हिसार में नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, 20 घंटे बाद मिला शव

Summer Express,हिसार | हिसार जिले के मीरकां गांव के पास बीएमसी ब्रांच नहर में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 26 वर्षीय अंकित अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था, जहां वह पानी के तेज बहाव में बह गया।

जानकारी के अनुसार, अंकित भगाना गांव का रहने वाला था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने पहुंचा था, तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। उसके दोस्तों ने तुरंत उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और मामले की जानकारी आजाद नगर थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू कराया गया। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन रात होने के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा।

सुबह एक बार फिर से ग्रामीणों ने नहर में तलाश शुरू की। कई युवाओं ने पानी में श्रृंखला बनाकर सर्च किया और नहर के पानी को भी कम कराया गया, बावजूद इसके युवक का कोई पता नहीं चला।

दोपहर के समय सूचना मिली कि स्याहड़वा गांव के पास नहर में एक शव दिखाई दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। परिजनों ने मृतक की पहचान अंकित के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *