Facebook-f Youtube X-twitter

चिंतपूर्णी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 25 हजार से अधिक भक्तों के पहुंचने का अनुमान

चिंतपूर्णी, विकास- चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला,जब हजारों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे।सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर भवन से काफी पीछे तक पहुंच गईं और होटल संतोष क्षेत्र को भी पार कर गईं।

प्रशासन के अनुसार, देर शाम तक लगभग 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने की संभावना जताई गई। भीड़ के बावजूद व्यवस्था को संभालने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।एक दिन पहले शनिवार को उपमंडलाधिकारी (SDM) ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। उन्होंने अधिकारियों को लाइन प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश दिए थे।इन निर्देशों का असर रविवार को स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जब भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्था सुचारू बनी रही।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘सुगम दर्शन’ व्यवस्था भी लागू की गई, जिसके तहत कई लोगों ने पास बनवाकर आसानी से दर्शन किए।इस पहल से विशेष रूप से बुजुर्गों और दूर-दराज से आए भक्तों को राहत मिली।प्रशासन द्वारा किए गए बेहतर इंतजामों के चलते लंबी कतारों के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।सुरक्षा और सुविधा दोनों का संतुलन बनाए रखते हुए अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन का सफल उदाहरण प्रस्तुत किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.