Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर PNB बैंक लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद

Summer Express, जालंधर। शहर के खुरला किंगरा स्थित कुक्की ढाब रोड पर बैंक एन्क्लेव फेज-2 में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा में गन प्वाइंट पर हुई लूट की वारदात को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनमें से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक रिवॉल्वर, 3 जिंदा कारतूस और करीब 3 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सिमरनजीत सिंह के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं, जिनमें एक मामला एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है। पुलिस दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद है।

इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7 में मुकदमा नंबर 65, दिनांक 6 अप्रैल को बीएनएस की धारा 309(4) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि आगे की जांच की जा सके।

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले। वारदात के बाद आरोपी एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर खांबड़ा की ओर फरार हुए थे और रास्ते में उन्होंने अपने कपड़े भी बदले, ताकि पहचान छिपाई जा सके। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमरजीत सिंह उर्फ अमरिक सिंह निवासी मॉडल टाउन, जालंधर के रूप में हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी एक पूर्व डीएसपी का पुत्र है, जिनका निधन हो चुका है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने इस लूट की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि दो बदमाश एक्टिवा पर सवार होकर बैंक पहुंचे थे और अंदर घुसते ही उन्होंने महिला कैशियर को बंदूक दिखाकर नकदी लूट ली थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.