Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों के समाधान के लिए 21–23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के शीघ्र और सौहार्दपूर्ण निपटारे के उद्देश्य से 21 से 23 अगस्त 2026 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह पहल “समाधान समारोह 2026” अभियान के अंतर्गत की जा रही है, जिसका मुख्य लक्ष्य ऐसे मामलों को प्राथमिकता देना है जिन्हें आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से सुलझाया जा सकता है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा के सचिव आर. मियूल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष लोक अदालत में केवल उन्हीं मामलों को शामिल किया जाएगा जिनमें दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि यह मंच विवादों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से बाहर निकालकर सरल और त्वरित समाधान उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम साबित होगा।उन्होंने आगे बताया कि पक्षकार इस प्रक्रिया में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर या वर्चुअल माध्यम से भी भाग ले सकते हैं, जिससे दूर-दराज के लोगों को भी सुविधा मिल सकेगी। यह व्यवस्था न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इच्छुक पक्षकारों को 31 मई 2026 तक गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालें।यह विशेष लोक अदालत न केवल न्यायिक भार को कम करने में सहायक होगी, बल्कि पक्षकारों के बीच आपसी संबंधों को भी बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.