Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेहब कर्मचारियों की मांगों पर सहमति, एजीएम में लगेगी अंतिम मुहर: मेयर

Summer express/शिमला, संजू -: शिमला शहर में SEHB कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कचरा प्रबंधन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस बीच नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने उम्मीद जताई है कि आगामी AGM बैठक से पहले कर्मचारियों और निगम प्रशासन के बीच समाधान निकल आएगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करने के पक्ष में है, लेकिन अंतिम निर्णय AGM में ही लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर SEHB कर्मचारियों के साथ बैठक भी की गई है और मुख्यमंत्री के शिमला लौटने पर मामला उनके समक्ष भी रखा जाएगा।

महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि नगर निगम की एफसीपीसी बैठक में शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम अब एक आधुनिक मोबाइल ऐप विकसित करने जा रहा है। इस ऐप को तैयार करने में लगभग 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ऐप के माध्यम से शहरवासियों को कई जरूरी सेवाएं घर बैठे मोबाइल फोन पर उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहा कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्लंबर, कारपेंटर, दर्जी सहित अन्य मूलभूत सेवाओं से जुड़े लोगों की जानकारी उपलब्ध रहेगी, ताकि नागरिक आसानी से जरूरत के अनुसार सेवाएं प्राप्त कर सकें। नगर निगम ऐप को वार्ड स्तर पर लोगों तक पहुंचाएगा और संबंधित वार्डों में सेवाएं देने वाले व्यक्तियों को भी इससे जोड़ा जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ लोगों को त्वरित सुविधा भी मिल सकेगी।वहीं शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के मामलों पर भी नगर निगम ने चिंता जताई है। महापौर ने कहा कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है और आने वाले समय में कुत्तों के स्टेरलाइजेशन अभियान को तेज किया जाएगा। फिलहाल यह जिम्मेदारी एक निजी संस्था को दी गई है, जो कुत्तों के स्टेरलाइजेशन और वैक्सीनेशन का कार्य कर रही है। इसके अलावा नगर निगम आक्रामक और लोगों के लिए खतरा बन रहे कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई भी करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.