Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2016 की हिंसा के पीछे गहरी राजनीतिक साजिश थी, युवाओं को भड़काया गया: कैप्टन अभिमन्यु

Summer express, सुंदर कुंडू ,पलवल। पलवल की जाट धर्मशाला में आयोजित भाईचारा स्नेह मिलन समारोह में हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने भाग लिया और सामाजिक एकता, भाईचारे तथा सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित किए जा रहे भाईचारा स्नेह मिलन कार्यक्रमों का उद्देश्य सभी वर्गों और 36 बिरादरियों के बीच आपसी प्रेम, विश्वास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में यह जागरूकता बढ़ी है कि किसी के बहकावे में आए बिना सभी समुदाय मिल-जुलकर प्रदेश के विकास और सामाजिक सद्भाव के लिए कार्य करें।

इस दौरान कैप्टन अभिमन्यु ने वर्ष 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और आगजनी का भी उल्लेख किया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक लोगों ने सत्ता जाने के बाद युवाओं को भड़काने और प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि उस समय एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत भोले-भाले युवाओं को गुमराह किया गया, जिसके कारण प्रदेश को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जो लोग साजिश रचते हैं, वे भले ही कानून से बच जाएं, लेकिन उन्हें अपने कर्मों का फल अवश्य मिलता है।

कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियां सक्रिय हैं और सीबीआई जांच लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने भाईचारा स्नेह मिलन कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। एसआईआर को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह एक नियमित और स्थापित प्रक्रिया है, लेकिन कांग्रेस भ्रम और गलत जानकारी फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब ऐसे प्रयासों को भली-भांति समझ चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश प्रमुखता से दिया गया तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

65-70 वर्ष के पेंशनरों को अगले माह मिलेगा एरियर, मुख्यमंत्री ने वेतन स्थगन आदेश में दी राहत

शिमला- : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना अब केवल मुख्यमंत्री पर लागू रहेगी, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इसे वापस लेने...

नीति आयोग की बैठक में पंजाब की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मान

Summer express, चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में पंजाब सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा...

बंगाल में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, 1 लाख करोड़ के 61 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल में रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने राज्य में 61 रेल परियोजनाओं पर काम शुरू करने की घोषणा की है, जिन पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन...

पंडोह में चालान विवाद पर बवाल,पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक,

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: पंडोह बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार शाम एक स्कूटी चालक के चालान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी के बाहर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगवाड़ा में जनसंवाद,अनुराग ठाकुर ने गिनाईं उपलब्धियां

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित “प्रगति पथ पर” अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर  ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बगवाड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, विभिन्न...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.