Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हांसी में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने 10 राउंड फायर किए, CCTV में कैद हुई वारदात

Summer express, हांसी। हरियाणा के हांसी शहर में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया, जहां फव्वारा चौक के पास अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने एक जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह करीब 5:30 बजे हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। हमलावरों ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए जिम संचालक को निशाना बनाया और कुछ ही सेकेंड में मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक कपिल चौक के समीप दुकानों के रैंप पर युवक-युवतियों को मॉर्निंग एक्सरसाइज और वार्म-अप करवा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने करीब पांच सेकेंड के भीतर लगभग 10 राउंड फायर किए। कई गोलियां कपिल के सिर और पीठ में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग के दौरान वहां मौजूद शिखा नामक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई। उसे तुरंत उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में हमलावरों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए और फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कपिल मूल रूप से जींद जिले के दलमवाला गांव का निवासी था और पिछले कई वर्षों से हांसी में जिम संचालित कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने कुछ समय पहले ही प्रेम विवाह किया था। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। इस घटना के बाद शहर में भय और तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर हादसों से निपटने के लिए रोहतक पीजीआईएमएस अलर्ट, डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी

Summer express, रोहतक। दिवाली के त्योहार के दौरान पटाखों से जलने और अन्य दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। अस्पताल में अगले दो से तीन दिनों तक डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की अतिरिक्त...

भिवानी में इनेलो को झटका, पार्षद कर्मबीर यादव पत्नी कविता के साथ कांग्रेस में शामिल

Summer express, भिवानी। भिवानी की राजनीति में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को बड़ा झटका लगा है। वार्ड नंबर 11 के पार्षद और पिछले विधानसभा चुनाव में भिवानी सीट से इनेलो के प्रत्याशी रहे कर्मबीर यादव ने अपनी पत्नी एवं वार्ड नंबर 12 की पार्षद कविता यादव के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दोनों...

फतेहाबाद में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर लगाया हत्या का आरोप

Summer express, फतेहाबाद। बैजलपुर रोड निवासी विवाहिता नेहा की जहरीले पदार्थ के प्रभाव से मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत...

अमेरिका में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है संबंध

Summer express, नई दिल्ली। हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल हैरी बॉक्सर को अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया जाता है और विदेश में रहकर गिरोह की आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। जानकारी के मुताबिक, उसे शुक्रवार रात अमेरिका...

हरियाणा में पटाखों पर सख्ती, एनसीआर जिलों में सालभर पूरी तरह प्रतिबंध

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल को लेकर सरकार ने प्रतिबंधों के नियम स्पष्ट कर दिए हैं। प्रदेश के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल जिलों में पूरे साल सभी प्रकार के पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, गैर-एनसीआर जिलों में भी कुछ सीमित छूट को छोड़कर पटाखों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.