Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जैतो में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

summer express , फरीदकोट। जैतो क्षेत्र में सेढ़ा सिंह वाला गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान सेढ़ा सिंह वाला निवासी बब्बू सिंह (37) पुत्र राजिंदर सिंह और रमनदीप सिंह (24) पुत्र सीरा सिंह के रूप में हुई है। हादसे में सेढ़ा सिंह वाला निवासी अर्शदीप सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह और संगतपुरा निवासी अर्शदीप सिंह (30) पुत्र हरभजन सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक सेढ़ा सिंह वाला से जैतो की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर दो युवक जैतो से सेढ़ा सिंह वाला की तरफ आ रहे थे। गांव के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही जैतो पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जैतो में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

summer express , फरीदकोट। जैतो क्षेत्र में सेढ़ा सिंह वाला गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सेढ़ा...

Boeing 737 MAX में सॉफ्टवेयर समस्या, भारत की 2 एयरलाइंस के 96 विमान

summer express , मुंबई। बोइंग ने अपने कुछ 737 MAX विमानों में सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या की पहचान की है। कंपनी के अनुसार, लैंडिंग की कोशिश सफल नहीं होने के बाद यदि अगला अप्रोच पाथ पहले से तय रास्ते से अलग होता है तो ऑटोमेटेड फ्लाइट गाइडेंस सिस्टम बंद हो सकता है। बोइंग इस समस्या...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

बीमार माता-पिता को तबादला नीति में संरक्षित श्रेणी में शामिल करने की मांग पर सरकार ले निर्णय

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़।पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा की माडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति-2026 और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थानांतरण नीति-2026 में आश्रित माता-पिता को लेकर उठाई गई आपत्ति पर राज्य सरकार को आठ सप्ताह में फैसला लेने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि गंभीर या...

हाई कोर्ट सख्त :सांसद-विधायकों के मामलों में मांगी केंद्रीय एजेंसियों से जानकारी

summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के मामले में सुनवाई स्थगित कर दी। कोर्ट ने कहा कि मामले से संबंधित कुछ हलफनामे अभी दाखिल होना बाकी हैं। इसके चलते मामले को अब सात अक्टूबर 2026 को...

662 करोड़ के मनी लांड्रिंग आरोप में रियल एस्टेट कारोबारी जरनैल सिंह बाजवा की जमानत खारिज

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने रियल एस्टेट कारोबारी और बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह बाजवा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज मनी लांड्रिंग मामले में आरोप है कि रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए घर खरीदारों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.