Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में चाकू से हमला, घायल भारतीय कैप्टन ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Summer express , नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट के अंदर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, सह-पायलट ने मुख्य पायलट पर हमला कर विमान का नियंत्रण लेने का प्रयास किया। हमले में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर घायल हो गए, लेकिन उन्होंने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित सऊदी अरब के तबुक में उतार लिया। घटना के बाद कैप्टन के पुराने इंटरव्यू और उनके एविएशन करियर से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

एक पुराने पॉडकास्ट इंटरव्यू में स्मित मच्छर ने बताया था कि पायलट बनना उनका बचपन का सपना नहीं था। उन्होंने शुरुआत में टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इसके बाद मैनेजमेंट कोर्स में दाखिला लिया। इसी दौरान एक एविएशन सेमिनार में शामिल होने के बाद उनकी रुचि विमान उड़ाने के क्षेत्र में बढ़ी। उन्होंने बताया था कि इस फैसले को लेकर उनकी मां चिंतित थीं, जबकि पिता ने उनका पूरा समर्थन किया। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड जाकर करीब 16 से 17 लाख रुपये की लागत से पायलट ट्रेनिंग पूरी की।

स्मित मच्छर ने 2011 में स्पाइसजेट के साथ अपने एविएशन करियर की शुरुआत की थी। वहां उन्होंने सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के तौर पर जिम्मेदारी संभाली। जून 2022 में वह डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के रूप में फ्लाईदुबई से जुड़े। उनके पास 13 साल से अधिक का विमानन अनुभव है और बोइंग 737 विमान उड़ाने का 9,750 घंटे से अधिक का अनुभव बताया गया है।

पुराने पॉडकास्ट में कैप्टन स्मित ने आपात स्थिति में यात्रियों के साथ संवाद बनाए रखने के महत्व पर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि विमान में किसी खराबी या देरी की स्थिति में यात्रियों से सीधे संवाद करने से उन्हें भरोसा मिलता है। उनके मुताबिक, कैप्टन की आवाज यात्रियों को मुश्किल समय में स्थिति को समझने और शांत रहने में मदद कर सकती है।

फ्लाइट FZ1073 में हुई घटना के संबंध में सामने आई जानकारी के अनुसार, हमले के बाद विमान की ऊंचाई तेजी से कम होने लगी थी। घायल होने के बावजूद कैप्टन ने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और उसे सुरक्षित रूप से तबुक में उतारा। इसके बाद संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया। घटना की विस्तृत जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में चाकू से हमला, घायल भारतीय कैप्टन ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Summer express , नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट के अंदर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, सह-पायलट ने मुख्य पायलट पर हमला कर विमान का नियंत्रण लेने का प्रयास किया। हमले में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर घायल...

अमित शाह से मिले गुरदीप सिंह गोशा, नशामुक्त पंजाब के संकल्प को लेकर जताया आभार

Summer express, जालंधर | भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन अवसर पर जालंधर में आयोजित रैली के दौरान भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गोशा ने पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ केंद्र सरकार और भाजपा की ओर से किए जा रहे प्रयासों को...
Summer Express - श्री नैना देवी जी मंदिर में आश्विन नवरात्र मेले की तैयारियां पूरी

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी। उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई...

दियोटसिद्ध मंदिर में दान से लेकर बुकिंग तक होगा डिजिटल हिसाब,कैश बुकिंग पर रोक

Sहमीरपुर, अरविंद-:उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और मंदिर ट्रस्ट के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं शुरू की जा रही हैं। मंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया है, जिस पर चरणबद्ध तरीके से काम शुरू हो...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.