Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अवैध निर्माण की शिकायत करने गए लोगों ने इंतजार करवाने पर जताया रोष, हुई सुनवाई

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज
हैबोवाल कलां के रजौरी गार्डन क्षेत्र में रिहायशी इलाके में कथित तौर पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, फैक्टरी अथवा धार्मिक स्थल का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। निर्माण की शिकायत लेकर मोहल्लावासी नगर निगम कमिश्नर से मिलने पहुंचे, लेकिन करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद भी मुलाकात नहीं होने पर उन्होंने कमिश्नर कार्यालय के बाहर बैठकर रोष जताया।
मोहल्लावासियों ने कहा कि नगर निगम की ओर से सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक पब्लिक से मिलने का समय निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद उन्हें काफी देर तक बाहर इंतजार करना पड़ा। लोगों का कहना था कि अपनी शिकायत लेकर निगम कार्यालय पहुंचने वाले लोगों का समय भी महत्वपूर्ण है। करीब 10 मिनट तक लोग कार्यालय के बाहर बैठे रहे, जिसके बाद कमिश्नर ने उन्हें अंदर बुलाकर शिकायत सुनी।
इलाका निवासी नितिश धवन ने बताया कि फरवरी 2026 में निगम कमिश्नर को शिकायत दी गई थी। शिकायत में नदीन खान और तहसीन खान पर 118 वर्ग गज जमीन पर कथित तौर पर बिना आवश्यक अनुमति निर्माण करवाने का आरोप लगाया गया है। उनका आरोप है कि सात महीने बीतने के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई और बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की ओर से हर बार कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता रहा।
क्षेत्र रिहायशी है और यहां कॉमर्शियल निर्माण या फैक्टरी बनाए जाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने 4 फरवरी 2019 को तत्कालीन पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी की ओर से पारित प्रस्ताव नंबर 96 का भी हवाला दिया। उनके अनुसार प्रस्ताव में पुराने वार्ड नंबर 94 और नए वार्ड नंबर 93 में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स अथवा फैक्टरी का निर्माण नहीं किए जाने का उल्लेख है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अवैध निर्माण की शिकायत करने गए लोगों ने इंतजार करवाने पर जताया रोष, हुई सुनवाई

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजहैबोवाल कलां के रजौरी गार्डन क्षेत्र में रिहायशी इलाके में कथित तौर पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, फैक्टरी अथवा धार्मिक स्थल का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। निर्माण की शिकायत लेकर मोहल्लावासी नगर निगम कमिश्नर से मिलने पहुंचे, लेकिन करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद भी मुलाकात नहीं होने...

चंडीगढ़ रोड जाम मामले में प्रधान बॉबी जिंदल समेत 200-250 लोगों पर केस

अभिषेक जलोटा | लुधियानाबिजली कटौती के विरोध में लुधियाना की डाइंग इंडस्ट्री की ओर से बीते दिनों चंडीगढ़ रोड पर लगाए गए धरने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद डाइंग एसोसिएशन ने धरने को इंडस्ट्री के हित में जरूरी कदम बताया। एसोसिएशन प्रधान ने कहा कि यदि दोबारा...

त्योहारों से पहले सफाई व्यवस्था पर निगम सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजत्योहारी सीजन को देखते हुए नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। मिशन क्लीन पंजाब के तहत मेयर इंद्रजीत कौर और निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड...

एसआईआर को लेकर विपक्ष पर बरसे राजीव भारद्वाज, बोले- चुनाव आयोग के खिलाफ भ्रम फैलाने की कोशिश

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बहस के बीच कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। धर्मशाला में वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्ष एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर जनता...

एनएच-19 पर स्टंटबाजी और रील्स बनाना पड़ा भारी, 35 हजार का चालान, दो कारें जब्त

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्टंटबाजी, हुड़दंग और सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने के नाम पर यातायात नियमों का उल्लंघन करना दो वाहनों में सवार युवकों को भारी पड़ गया। बघौला फ्लाईओवर के पास चलती कारों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और सड़क पर हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.