Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री इस फैसले का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई दशकों से लड़ी जा रही है।

पीटरहॉफ को PPP मोड पर देने के फैसले का भी किया विरोध

रणधीर शर्मा ने कहा कि बीबीएमबी में प्रदेश के हकों को लेकर पूर्व की सरकारों ने भी लगातार प्रयास किए हैं। वर्ष 1990 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने हिमाचल के अधिकारों के लिए दिल्ली तक अधिकार यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा प्रदेश के हितों और अधिकारों की पैरवी की है। ऐसे में मौजूदा मुख्यमंत्री द्वारा पूरे मामले का श्रेय लेने का प्रयास उचित नहीं है।भाजपा विधायक ने किशाऊ परियोजना का जिक्र करते हुए भी मुख्यमंत्री पर श्रेय लेने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के सामने तथ्यों के साथ बात रखनी चाहिए, न कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसे मुद्दों का इस्तेमाल करना चाहिए।वहीं, रणधीर शर्मा ने राज्य सरकार के पीटरहॉफ को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर देने के फैसले का भी कड़ा विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हिमाचल प्रदेश की बेशकीमती संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने में जुटी है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक ओर सरकार प्रदेश के अधिकारों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर सरकारी संपत्तियों को पीपीपी मोड पर देने के फैसले ले रही है।रणधीर शर्मा ने सरकार से पीटरहॉफ को पीपीपी मोड पर देने का निर्णय वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की ऐतिहासिक और सरकारी संपत्तियों के संरक्षण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

Summer express, शिमला (संजू)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के लंबित बिजली एरियर मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी राहत बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि इससे प्रदेश को अगले 20 वर्षों में 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिलेगी। उन्होंने दावा किया...

दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले सीएम सुक्खू, सरकार-संगठन के मुद्दों पर चर्चा

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली दौरे के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से दोनों नेताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार...

बीबीएमबी में हिमाचल के हक की जीत धूमल सरकार के संघर्ष का नतीजा: राजीव बिंदल

summer express, नाहन । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बीबीएमबी की जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े बिजली बकाये के मामले में सुप्रीम कोर्ट के 6 नवंबर 2026 के फैसले को हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले की नींव पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व...

हिमाचल में जीनत खान ने जरूरतमंद परिवारों की रोशन की दिवाली, पेश की भाईचारे की मिसाल

summer express, नाहन (सिरमौर)। त्योहार खुशियां बांटने और समाज में प्रेम, सद्भाव व आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर होते हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए नाहन की समाजसेविका जीनत खान ने दिवाली पर जरूरतमंद परिवारों की मदद कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। उन्होंने नाहन शहर और आसपास के गांवों में...

डीएसपी के मेडिकल बोर्ड की निष्पक्षता पर गृह विभाग ने उठाए सवाल, आईजीएमसी से मांगा स्पष्टीकरण

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के डीएसपी विजय कुमार के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित मेडिकल बोर्ड की निष्पक्षता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गृह विभाग ने इस मामले में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) प्रशासन से जवाब तलब किया है। विभाग ने सवाल उठाया है कि जिस डॉक्टर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.