Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के ग्रामीण चौकीदारों का मानदेय बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 15,221 रुपये

Summer express, पंचकूला। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण चौकीदारों को बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय और विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह के दौरान यह घोषणा की। नए फैसले के अनुसार, चौकीदारों का मासिक मानदेय 11 हजार रुपये से बढ़ाकर 15,221 रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने चौकीदारों को मिलने वाले अन्य भत्तों में भी इजाफा किया है। अब वर्दी के लिए सालाना 4 हजार रुपये के स्थान पर 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। सेल और बैटरी खरीदने के लिए मिलने वाला वार्षिक भत्ता 1 हजार रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह साइकिल भत्ता भी 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये सालाना कर दिया गया है। वहीं, ईएसआई के तहत मिलने वाली राशि 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दी गई है।

सम्मान समारोह के दौरान उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रायपुर रानी के चौकीदार यासीन की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी अनिल कुमार ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सीपीआर दिया। प्राथमिक मदद मिलने के बाद यासीन को होश आया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

Summer express, शिमला (संजू)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के लंबित बिजली एरियर मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी राहत बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि इससे प्रदेश को अगले 20 वर्षों में 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिलेगी। उन्होंने दावा किया...

दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले सीएम सुक्खू, सरकार-संगठन के मुद्दों पर चर्चा

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली दौरे के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से दोनों नेताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार...

बीबीएमबी में हिमाचल के हक की जीत धूमल सरकार के संघर्ष का नतीजा: राजीव बिंदल

summer express, नाहन । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बीबीएमबी की जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े बिजली बकाये के मामले में सुप्रीम कोर्ट के 6 नवंबर 2026 के फैसले को हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले की नींव पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व...

हिमाचल में जीनत खान ने जरूरतमंद परिवारों की रोशन की दिवाली, पेश की भाईचारे की मिसाल

summer express, नाहन (सिरमौर)। त्योहार खुशियां बांटने और समाज में प्रेम, सद्भाव व आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर होते हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए नाहन की समाजसेविका जीनत खान ने दिवाली पर जरूरतमंद परिवारों की मदद कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। उन्होंने नाहन शहर और आसपास के गांवों में...

डीएसपी के मेडिकल बोर्ड की निष्पक्षता पर गृह विभाग ने उठाए सवाल, आईजीएमसी से मांगा स्पष्टीकरण

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के डीएसपी विजय कुमार के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित मेडिकल बोर्ड की निष्पक्षता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गृह विभाग ने इस मामले में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) प्रशासन से जवाब तलब किया है। विभाग ने सवाल उठाया है कि जिस डॉक्टर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.