Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वाघा बॉर्डर से लौट रही लंदन की मॉडल का आईफोन झपटकर फरार हुआ बाइक सवार

Summer express,अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में वाघा बॉर्डर घूमकर लौट रही लंदन निवासी विदेशी मॉडल लाली के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक ऑटो में बैठी मॉडल का करीब 1.5 लाख रुपये कीमत का आईफोन-17 प्रो मैक्स छीनकर फरार हो गया। लाली पंजाबी गाने ‘सोहनी नहीं’ में भी मॉडलिंग कर चुकी हैं। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस को दी है।

लाली के अनुसार, वह 31 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे अन्य पर्यटकों के साथ वाघा बॉर्डर घूमने के बाद ऑटो से वापस लौट रही थीं। वह ऑटो की अगली सीट पर बैठी थीं और उनका आईफोन गोद में रखा हुआ था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा और झपट्टा मारकर फोन छीन लिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। फोन के कवर में एक मोर पंख भी लगा हुआ था, जो उन्हें भारत में किसी अनजान व्यक्ति ने उपहार के रूप में दिया था।

मॉडल ने बताया कि यह उनकी भारत की नौवीं यात्रा थी। फोन छिनने की घटना से उन्हें परेशानी जरूर हुई, लेकिन भारत, पंजाब और अमृतसर के प्रति उनका लगाव कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग मुश्किल समय में परिवार की तरह मदद के लिए आगे आते हैं। लाली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ अमृतसर आने वाले अन्य पर्यटकों को भी अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

घटना के बाद अमृतसर के स्थानीय लोगों ने लाली की काफी मदद की। ऑटो चालक विक्की ने उन्हें इस्तेमाल के लिए अपना अतिरिक्त मोबाइल फोन दिया। वहीं, होटल संचालक विकास ने उनके माता-पिता से अंतरराष्ट्रीय कॉल के जरिए संपर्क करवाया। इसके अलावा उनके दोस्त नदीम ने नया फोन खरीदने के लिए आर्थिक मदद की और पुणे जाने के लिए फ्लाइट टिकट भी बुक करवाई।

लाली ने स्थानीय लोगों के इस सहयोग के लिए आभार जताया। झपटमारी की घटना के बावजूद उन्होंने अमृतसर के लोगों की मददगार प्रवृत्ति की सराहना की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वाघा बॉर्डर से लौट रही लंदन की मॉडल का आईफोन झपटकर फरार हुआ बाइक सवार

Summer express,अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में वाघा बॉर्डर घूमकर लौट रही लंदन निवासी विदेशी मॉडल लाली के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक ऑटो में बैठी मॉडल का करीब 1.5 लाख रुपये कीमत का आईफोन-17 प्रो मैक्स छीनकर फरार हो गया। लाली पंजाबी गाने...

ऑयल इंडिया के टैंक फार्म में आग और विस्फोट, एक की मौत, छह घायल

Summer express, डिब्रूगढ़। असम के डिब्रूगढ़ जिले के तेंगाखत स्थित ऑयल इंडिया लिमिटेड के इंटरमीडिएट टैंक फार्म (आईटीएफ) में शुक्रवार सुबह आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

Summer express/शिमला, संजू -:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है। इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी, बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट...

धनतेरस पर अंबाला के सर्राफा बाजार में रौनक, चांदी की आकर्षक मूर्तियों की बढ़ी मांग

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। धनतेरस के पर्व पर अंबाला के सर्राफा बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के चलते लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह है। इस बार बाजार में पारंपरिक आभूषणों और मूर्तियों के साथ चांदी से बने नए डिजाइन के...

धनतेरस पर कैथल का सर्राफा बाजार तैयार, कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद

Summer express, बालिंदर कुमार, कैथल। धनतेरस के पर्व को लेकर कैथल का सर्राफा बाजार सजकर तैयार हो गया है। बाजार में सोने और चांदी के आभूषणों की आकर्षक रेंज ग्राहकों को लुभा रही है। दुकानदारों ने त्योहार के मद्देनजर विशेष तैयारियां की हैं और उन्हें इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वहीं, सुरक्षा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.