Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पठानकोट जमीन घोटाले में पूर्व एडीसी और कारोबारी गिरफ्तार, 1.75 करोड़ रु. बरामद

{रावी नदी के किनारे 92 एकड़ शामलात जमीन के अवैध हस्तांतरण व खनन का आरोप, 31 खाते फ्रीज
समर न्यूज | जालंधर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पठानकोट में शामलात जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण और खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन को गिरफ्तार किया है। दोनों को जालंधर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया। दोनों की गिरफ्तारी 11 नवंबर को की गई थी। मामला पठानकोट के गांव भटियान में ग्राम पंचायत गोल की 734 कनाल एक मरला यानी करीब 91.75 एकड़ शामलात जमीन को कथित रूप से धोखाधड़ी से निजी व्यक्तियों के नाम हस्तांतरित करने से जुड़ा है। यह जमीन रावी नदी के किनारे अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित है। आरोप है कि तत्कालीन एडीसी कुलदीप सिंह ने 27 फरवरी 2023 को जमीन के हस्तांतरण का आदेश जारी किया था। वह अगले ही दिन सेवानिवृत्त होने वाले थे। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में 9 अगस्त 2023 को प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की।
ईडी ने जुलाई 2026 में मामले से जुड़े 16 ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 1.75 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। आरोपियों और उनसे जुड़े लोगों के 31 बैंक खाते भी फ्रीज किए गए। आईआईटी रोपड़ के सर्वे के आधार पर करीब 367.5 करोड़ रुपये के खनिजों की अवैध खुदाई का आकलन किया गया है। सैटेलाइट तस्वीरों में भी संबंधित क्षेत्रों में खुदाई का विस्तार सामने आया है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जलवायु सम्मेलन में मनोज ने उठाई विकासशील देशों के हक की आवाज

समर न्यूज | चंडीगढ़ तुर्की में आयोजित वैश्विक जलवायु आयोजन में चंडीगढ़ की सेवा ही संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार चंदेल ने भाग लेकर जलवायु परिवर्तन से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों और विकासशील देशों के अधिकारों को प्रमुखता से उठाया।उन्होंने कहा कि जलवायु संकट से निपटने की जिम्मेदारी सभी देशों की है, लेकिन ऐतिहासिक रूप...

मगौली कूड़ा प्रबंधन संयंत्र का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, पंजाब सरकार से मांगी स्थिति रिपोर्ट

{पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने दायर की जनहित याचिका, सभी संबंधित पक्षों को तीन दिसंबर के लिए नोटिसगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुश समर न्यूज | मोहाली मोहाली में लगातार गंभीर होती जा रही कूड़े की समस्या और इसके स्थायी समाधान के लिए प्रस्तावित समगौली ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का मामला पंजाब एवं हरियाणा...

श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत : पहलवान गिल

गुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) मोहाली और फेज-4 के निवासियों की ओर से प्रभात फेरी एवं गुरमत समागम का आयोजन किया गया। यह समागम एसोसिएशन के प्रधान हरबंस सिंह कंवल, वरिष्ठ उपप्रधान करण जौहर,...

मोदी सरकार का फैसला कैंसर पीड़ितों व उनके परिवार वालों के लिए बड़ी राहत : संजीव वशिष्ट

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज केंद्र सरकार की ओर से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 1364 दवाओं की कीमतों में कटौती करने के फैसले का भाजपा जिला मोहाली के अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे कैंसर पीड़ित मरीजों और उनके परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक राहत देने वाला ऐतिहासिक और...

महानतम सामाजिक क्रांतिकारियों मेंसे एक थे श्री गुरु नानक देव: कटारिया

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने श्री गुरु नानक देव जी को विश्व के महानतम आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्रांतिकारियों में से एक बताते हुए कहा कि उन्होंने सदियों पुराने अंधविश्वासों, कर्मकांड, जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानताओं को चुनौती दी तथा मानवता को सत्य, समानता, करुणा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.