समर न्यूज | पंचकूला
एस.एस. फाउंडेशन द्वारा संचालित एवं राष्ट्रीय संवेदनाओं को समर्पित मनांजलि मंच, पंचकूला की ओर से यशस्वी साहित्यकार एवं पत्रकारिता के प्रेरणापुंज बाबू बालमुकुंद गुप्त की जयंती के उपलक्ष्य में जिमखाना क्लब, सेक्टर-6, पंचकूला में भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचकूला के प्रसिद्ध शायर एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजवीर सिंह राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सृजन संस्था, चंडीगढ़ के अध्यक्ष और प्रसिद्ध गायक श्री सोमेश गुप्ता द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर कवयित्री श्रीमती सरोज चोपड़ा ‘पद्म’ की पुस्तक ‘नवांकुर भाग-2’ का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। इसके पश्चात आयोजित बहुभाषीय कवि सम्मेलन में हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी, अंग्रेजी एवं संस्कृत सहित विभिन्न भाषाओं में कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्यिक रंग बिखेरे।
कवि सम्मेलन में सुनीता नैन, कृष्णा गोयल, संगीता पुखराज, पुष्पा हंस, उषा गर्ग सहित अनेक रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।