Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर के सरावां गांव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Summer express, यमुनानगर | यमुनानगर जिले के साढौरा क्षेत्र के गांव सरावां में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बच्चे का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक गुरमीत दूसरी कक्षा का छात्र था। शाम वह रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। जब वह गांव के बस स्टैंड के पास सड़क किनारे चल रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद कार चालक बच्चे को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने वाहन का पीछा कर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह उनके हाथ नहीं आया। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक और आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बच्चे का शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि फरार चालक को मौके पर बुलाया जाए और उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भेज दिया।

थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि फरार कार का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। इस हादसे ने गांव में शोक की लहर पैदा कर दी है। वहीं, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम की नई बस्ती में युवक पर हमला, 4-5 युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा

Summer express,गुरुग्राम (अनुज पंचाल) | गुरुग्राम के नई बस्ती इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 4 से 5 युवकों ने मिलकर नितिन कुमार को घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया...

यमुनानगर के सरावां गांव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Summer express, यमुनानगर | यमुनानगर जिले के साढौरा क्षेत्र के गांव सरावां में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बच्चे का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया...

22 नवंबर को सजेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, मुख्य अतिथि होंगे CJI जस्टिस सूर्यकांत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता...

सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली में चौथी राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता संपन्न, वनस्थली विद्यापीठ बना विजेता

Summer express, मोहाली | सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज की ओर से आयोजित चौथी राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर के कानून के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी कानूनी समझ, शोध क्षमता, तर्कशक्ति और अदालती वकालत के कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में...

UAE के फुजैराह में ट्रक की टक्कर से भीषण हादसा, 14 की मौत; मृतकों में भारतीय भी शामिल

Summer express, फुजैराह (UAE) | संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। हादसे में भारतीय नागरिकों की भी जान गई है। UAE स्थित भारतीय दूतावास ने मृतकों में भारतीय नागरिकों के शामिल होने की पुष्टि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.