Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शीतकालीन सत्र से पहले आरएस बाली का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- सदन बहस के लिए है, वॉकआउट के लिए नहीं

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला में 16 नवंबर से शुरू होने जा रहे शीतकालीन सत्र से पहले सियासी माहौल गर्माने लगा है। नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के चेयरमैन आरएस बाली ने विपक्षी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा जनता की आवाज उठाने और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक मंच है, लेकिन भाजपा विपक्ष में रहते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय बार-बार वॉकआउट का रास्ता अपनाती है। उन्होंने कहा कि सदन में आने का मकसद जनता की समस्याओं, विकास कार्यों और प्रदेश के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा करना होना चाहिए, न कि कार्यवाही छोड़कर बाहर चले जाना।

बाली ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधानसभा सत्र सबसे अधिक दिनों तक चलाए गए हैं, ताकि विपक्ष को अपनी बात रखने और सरकार से सवाल पूछने का पर्याप्त अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने क्षेत्र, जिले और प्रदेश के मुद्दे सदन में उठाने चाहिए। सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा से बचकर जनता के मुद्दों को पीछे छोड़ रहा है।

कांग्रेस की देन है धर्मशाला में शीतकालीन सत्र की परंपरा

धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आयोजन को लेकर आरएस बाली ने कहा कि इसकी शुरुआत कांग्रेस सरकार के समय हुई थी। पूर्व कांग्रेस सरकार ने धर्मशाला में विधानसभा का पहला सत्र आयोजित किया था और यहां विधानसभा भवन का निर्माण भी कांग्रेस सरकार ने करवाया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में विधानसभा सत्र आयोजित करने का उद्देश्य कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को शासन-प्रशासन से जुड़े मुद्दे उठाने का अवसर देना है। वर्तमान सरकार भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है और विपक्ष को सदन में अपनी बात रखने के लिए पूरा समय दिया जा रहा है।

भाजपा विधायक पर नई शादी का उदाहरण देकर कसा तंज

धर्मशाला के भाजपा विधायक की ओर से कांग्रेस सरकार और चुनावी गारंटियों पर लगातार की जा रही टिप्पणियों को लेकर बाली ने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। उन्होंने विधायक के राजनीतिक दल बदलने पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह कांग्रेस में थे, तब पार्टी और सरकार की तारीफ करते थे, लेकिन भाजपा में जाने के बाद उनके सुर बदल गए हैं।बाली ने नई शादी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह नई दुल्हन नए परिवार में अपनी जगह बनाने की कोशिश करती है, उसी तरह भाजपा में नए-नए शामिल हुए विधायक भी अपनी राजनीतिक जगह मजबूत करने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संबंधित नेता को कई बार विधायक बनने का अवसर दिया और मंत्री पद तक पहुंचाया। उनके परिवार का भी कांग्रेस से पुराना संबंध रहा है।

गारंटियों पर सरकार का बचाव, महिलाओं को 1500 रुपये देने को बताया बड़ी उपलब्धि

कांग्रेस की चुनावी गारंटियों और 300 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर उठ रहे सवालों पर आरएस बाली ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद अपनी गारंटियों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में ही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने का निर्णय लिया गया था। महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी भी चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है।

बाली ने दावा किया कि करीब साढ़े तीन लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ देने की दिशा में काम किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल में ओपीएस और महिलाओं को 1500 रुपये देने जैसी घोषणाओं को पूरा क्यों नहीं किया। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस सरकार के कामकाज और जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर पार्टी प्रदेश में दोबारा सत्ता में वापसी करेगी।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार का किया दावा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए बाली ने कहा कि सरकार मस्त नहीं, बल्कि पूरी गंभीरता के साथ प्रदेश के विकास में जुटी हुई है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल की रैंकिंग में हुए सुधार का उल्लेख करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों की सराहना की।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एमआरआई, सीटी स्कैन और रोबोटिक चिकित्सा जैसी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में भी काम हुआ है। बाली ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीति भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष सरकार के चार साल के कार्यकाल में किसी मंत्री या विधायक पर भ्रष्टाचार का कोई ठोस आरोप साबित नहीं कर पाया है।

सुंदर सिंह ठाकुर के मामले में हाईकमान के फैसले को बताया अंतिम

कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए आरएस बाली ने कहा कि सुंदर सिंह ठाकुर पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी से जुड़े मामलों में अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान ही लेता है। यदि सुंदर सिंह ठाकुर ने किसी विषय पर व्यक्तिगत टिप्पणी की है तो इस संबंध में उनसे ही बात की जानी चाहिए।बाली ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता पार्टी के दायरे में एकजुट हैं और सुंदर सिंह ठाकुर का पार्टी में पूरा सम्मान है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधायक मदन लाल बग्गा ने उत्तरी वर्करों को दिए स्मार्ट फोन

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा उत्तरी में आंगनबाड़ी वर्करों के कामकाज को डिजिटल बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने कदम उठाया है। सरकार की ओर से क्षेत्र की आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने वर्करों को फोन सौंपते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक से जुड़ने...

प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में जमालपुर की एचएम कालोनी से नगर कीर्तन निकाला

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पंज प्यारों की अगुवाई में जमालपुर की एच एम कालोनी से बड़ी श्रद्धा पूर्वक निकाला गया।मार्ग में संगत ने पुष्प वर्षा,स्वागती मंच व लंगर लगाकर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत...

7 करोड़ पानी में! उद्घाटन के बाद भी नहीं खुला पूल का ताला, डेढ़ साल से जनता इंतजार में

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना में सरकारी लापरवाही का ऐसा नमूना सामने है, जहां जनता के 7 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन लोगों को एक दिन भी सुविधा नहीं मिली। रख बाग में बना ऑल वेदर स्विमिंग पूल सरकारी सिस्टम की नाकामी का स्मारक बन गया है। जुलाई 2025 में निर्माण पूरा...

खरड़ हलके में तीन गांवों के करीब एक हजार से अधिक लोग भाजपा में शामिल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भाजपा ने खरड़ विधानसभा हलके में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए तीन गांवों में बड़ी सेंध लगाने का दावा किया है। गुढ़ा, कसौली और जयंती माजरी गांवों के करीब एक हजार लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें 250...

वार्ड-21 में गुरप्रीत कौर लाडी के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार तेज

मुस्कान | चंडीगढ़समर न्यूज नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर-21 में आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। पार्टी उम्मीदवार गुरप्रीत कौर लाडी ने सेक्टर 47-A में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने।गुरप्रीत कौर लाडी ने कहा कि वार्ड में पिछले पांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.