Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में कल से घनी धुंध का अलर्ट, अमृतसर-खन्ना में प्रदूषण बढ़ा, AQI 272 पार

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते राज्य के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन 19 नवंबर से कई जिलों में धुंध का असर बढ़ सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तरी और पूर्वी पंजाब के कुछ हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक अलग-अलग जिलों में घनी धुंध छाए रहने की आशंका जताई गई है।

मंगलवार को पंजाब के औसत तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास बने हुए हैं। इस बीच राज्य के कई शहरों में वायु गुणवत्ता की स्थिति एक बार फिर बिगड़ गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार खन्ना और अमृतसर में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक दर्ज किया गया। दोनों शहरों का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 के पार पहुंच गया है।

पंजाब के प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक की स्थिति देखें तो खन्ना में सबसे अधिक 272 और अमृतसर में 238 AQI दर्ज किया गया। इसके अलावा लुधियाना में 192, जालंधर में 176 और मंडी गोबिंदगढ़ में 148 AQI रहा। वहीं, बठिंडा में वायु गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर रही और यहां AQI 90 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 18 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इस दिन धुंध को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, 19 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर घनी धुंध छाने की आशंका है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

20 नवंबर को धुंध का दायरा और बढ़ने का अनुमान है। इस दिन उत्तरी, पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। वहीं, 21 नवंबर को भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा में घनी धुंध की संभावना जताई गई है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार मंगलवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जो सामान्य के करीब है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर में 27.1 डिग्री, लुधियाना और पटियाला में 28.0-28.0 डिग्री तथा चंडीगढ़ में 28.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

अन्य शहरों की बात करें तो रूपनगर में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री, तरनतारन में 28.4 डिग्री, पठानकोट में 26.2 डिग्री, गुरदासपुर में 26.5 डिग्री और मोहाली में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय धुंध बढ़ने से वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ खेतों में आजमाई किस्मत, ₹10 हजार से शुरू किया कारोबार… आज विदेशों तक पहुंची कुरुक्षेत्र के किसान की हल्दी

₹40 हजार की नौकरी छोड़ अपनाई खेती, ₹10 हजार से शुरू किया सफर; आज 8 देशों में पहुंच रही जितेंद्र की हल्दी Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-: अगर मन में कुछ नया करने का जुनून हो और मेहनत करने का हौसला हो, तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता की कहानी बन सकती है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र...

सुबह की सैर के दौरान सराह गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, टोंग-लेन ट्रस्ट में बच्चों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू रविवार सुबह धर्मशाला में अपनी नियमित सैर के दौरान सराह गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट का दौरा किया और संस्थान में रह रहे बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट परिसर में बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं...

संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा, हरियाणा के 23 जिलों में होंगे कार्यक्रम

Summer express/सिरसा ,विजय कुमार-:पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, सद्भाव और भाईचारे का जो मार्ग दिखाया था, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक एकता को मजबूत करने...

अम्बाला में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की 51 लाख रुपये देने की घोषणा

Summer express/अम्बाला-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अम्बाला की पावन धरती पर बनने वाला श्रीराम मंदिर श्रद्धा और आस्था का भव्य केंद्र होगा। इस मंदिर का निर्माण अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। मंदिर के निर्माण के बाद अम्बाला आने वाले श्रद्धालुओं को यहां अयोध्या के भव्य मंदिर...

धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने का प्रस्ताव पारित, एडवोकेट रोहित शर्मा ने सरकार का जताया आभार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव पारित होने पर हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.