Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में रिचपाल हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में रिचपाल हत्याकांड और मुसिंबल में सरपंच के घर फायरिंग की वारदात में फरार चल रहे मुख्य शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। देर शाम सीआईए-टू की टीम ने पाबनी स्थित श्मशान घाट के पास आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के गांव जैनगर निवासी 28 वर्षीय परमिंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह दोनों वारदातों के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस के अनुसार, शाम सीआईए-टू की टीम को सूचना मिली थी कि रिचपाल हत्याकांड का मुख्य शूटर परमिंद्र सिंह पाबनी के श्मशान घाट के आसपास मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को पुलिस से घिरा देखकर आरोपी ने बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें परमिंद्र सिंह की टांग में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

दरअसल, 18 सितंबर 2026 की रात खारवन चौक स्थित एक क्रेन सर्विस कार्यालय में रिचपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में गांव मंधार निवासी 50 वर्षीय रिचपाल की मौत हो गई थी, जबकि उनके भानजे कमलजीत निवासी मुसिंबल की जांघ में गोली लगी थी। कमलजीत का दोस्त गुरलीन इस हमले में बाल-बाल बच गया था।

कमलजीत ने पुलिस को बताया था कि वह झारखंड में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है। वर्ष 2022 में उसका और उसके साथियों का गांव के अरविंद सिंह के साथ विवाद हुआ था। इस मामले में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज था और वह अदालत में पेशी के लिए आया हुआ था। पेशी के बाद वह अपने दोस्त गुरलीन के साथ मामा रिचपाल से मिलने पहुंचा था।

कमलजीत के मुताबिक, रिचपाल ने उसे दलजीत उर्फ बाबू, वीरेंद्र और अंबाला के गांव बोह बब्याल निवासी लवी लवाणा के साथ अपनी पुरानी रंजिश के बारे में बताया था। इसी दौरान चेहरे पर कपड़ा बांधे और हेलमेट पहने दो हमलावर वहां पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली लगने से रिचपाल की मौत हो गई, जबकि कमलजीत घायल हो गया।

रिचपाल की हत्या के बाद हमलावरों ने मुसिंबल गांव में सरपंच सुखजोत कौर के घर को भी निशाना बनाया था। आरोपियों ने उनके घर के बाहर खड़ी कार पर गोलियां चलाई थीं। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे। इन मामलों में परमिंद्र सिंह मुख्य शूटर के तौर पर वांछित था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने जांच की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर दोनों वारदातों में उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.