समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, करतारपुर जाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी है। उन्होंने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर 24 नवंबर को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एक दिवसीय यात्रा की राजनीतिक मंजूरी देने का अनुरोध किया है। मान की योजना करतारपुर साहिब गलियारे के रास्ते पाकिस्तान जाने की है। यदि गलियारा नहीं खुलता है तो उन्होंने अटारी-वाघा सीमा के रास्ते यात्रा की अनुमति देने का विकल्प भी रखा है। वह उसी दिन भारत लौटना चाहते हैं। करतारपुर गलियारा मई 2025 से बंद है।