Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

Summer express, मुंबई | बॉलीवुड की आलिया भट्ट और आर्यन खान से लेकर क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी तक, भारत के 100 उभरते चेहरों ने TIME की प्रतिष्ठित लिस्ट में जगह बनाई है। दुनिया की मशहूर मैगजीन TIME ने पहली बार भारत के लिए अपनी TIME100 Next India लिस्ट जारी की है। इसमें फिल्म, क्रिकेट, बिजनेस, साइंस, म्यूजिक और सामाजिक बदलाव से जुड़े ऐसे नाम शामिल हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में नई पहचान बना रहे हैं। TIME100 Next का यह पहला इंटरनेशनल एडिशन है और रिलायंस इसका प्रीमियर पार्टनर है।

लिस्ट में सिर्फ बॉलीवुड और क्रिकेट का जलवा नहीं है। खेल की दुनिया से हरमनप्रीत कौर, लवलीना बोरगोहेन और सानिया मिर्जा जैसे नाम भी शामिल हैं। म्यूजिक से दिलजीत दोसांझ और अनिरुद्ध रविचंदर को जगह मिली है। बिजनेस और टेक्नोलॉजी में पीयूष बंसल, अलबिंदर सिंह ढींडसा, तरुण मेहता और राधिका गुप्ता जैसे चेहरे हैं। साइंस और इनोवेशन से जुड़े नामों में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं।

इस बार TIME ने तीन ग्लोबल कवर भी जारी किए हैं। पहले कवर पर आलिया भट्ट, दूसरे पर स्पेस टेक कंपनी स्काईरूट के को-फाउंडर पवन कुमार चंदाना और तीसरे ग्रुप कवर पर फिल्ममेकर आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो हैं। एक और दिलचस्प बात यह है कि इन उभरते चेहरों के बारे में कई बड़ी हस्तियों ने लिखा है। एस.एस. राजामौली ने आलिया भट्ट, विशाल भारद्वाज ने आर्यन खान और आयुष्मान खुराना ने वैभव सूर्यवंशी पर लिखा है।

TIME की सीईओ जेसिका सिबली के मुताबिक, भारत में नई पीढ़ी के ऐसे लीडर्स सामने आ रहे हैं, जिनके विचार और काम का असर देश की सीमाओं से बाहर भी दिखाई दे रहा है। TIME के एडिटर-इन-चीफ सैम जैकब्स का मानना है कि भारत की यह पीढ़ी सिर्फ अपने देश का ही नहीं, दुनिया का भविष्य भी गढ़ने में भूमिका निभाएगी। लिस्ट में शामिल 100 लोगों का चयन भारत और दुनिया भर में काम करने वाले TIME के पत्रकारों ने किया है।

TIME100 Next India का गाला 12 दिसंबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। TIME, रिलायंस की पार्टनरशिप में इस आयोजन की मेजबानी करेगा, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। TIME100 Next India का 7 दिसंबर का विशेष अंक दुनियाभर के न्यूज़स्टैंड्स पर उपलब्ध होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.