Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में हाथ से उखड़ी सड़क की परत, विधायक गोकुल सेतिया ने PWD अधिकारियों को घेरा

Summer express, सिरसा। सिरसा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। विधायक ने डबवाली रोड बाईपास से ग्रीन बेल्ट के साथ सिविल अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर पहुंचकर हाथ से ही तारकोल की परत उखाड़कर दिखाई। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। विधायक ने संबंधित ठेकेदार की पेमेंट रोकने और सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की भी मांग उठाई है।

जानकारी के अनुसार, सड़क के चौराहे के पास पेयजल पाइपलाइन धंसने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइपलाइन की मरम्मत के बाद भी कई दिनों तक सड़क पर गड्ढे बने रहे। इसके बाद PWD की ओर से पेचवर्क कर सड़क पर तारकोल की नई परत बिछाई गई। विधायक का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते तारकोल की परत हाथ लगाने से ही उखड़ने लगी।

मौके से वीडियो जारी कर विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिरसा जिला ग्रीवेंस कमेटी के चेयरमैन हैं, इसके बावजूद शहर में ऐसी सड़कें बनाई जा रही हैं, जिनकी परत हाथ से उखड़ रही है। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विधायक ने इस संबंध में PWD के XEN राणा से फोन पर बातचीत की। उन्होंने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने को कहा। साथ ही संबंधित ठेकेदार की पहचान बताने और जांच पूरी होने तक उसकी पेमेंट रोकने की मांग की। इस पर अधिकारी ने मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

सड़क के आसपास रेहड़ी लगाने वाले लोगों का कहना है कि इसका निर्माण दो दिन पहले रात के समय किया गया था। उनके मुताबिक, पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत के बाद सड़क पर गड्ढे बने हुए थे, जिन्हें जल्दबाजी में तारकोल की परत डालकर ठीक किया गया। उनका दावा है कि नई परत अगले ही दिन उखड़ने लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि 22 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सिरसा दौरा प्रस्तावित है। संभावना है कि मुख्यमंत्री इसी सड़क से होकर गुजरेंगे। ऐसे में दौरे से पहले सड़क की मरम्मत में जल्दबाजी किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले विधायक गोकुल सेतिया शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। वह सड़कों की बदहाल स्थिति, सीवरेज व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से जवाब मांग रहे हैं। विधायक सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के माध्यम से समस्याओं को सामने रखकर सरकार और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा, हरियाणा के 23 जिलों में होंगे कार्यक्रम

Summer express/सिरसा ,विजय कुमार-:पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, सद्भाव और भाईचारे का जो मार्ग दिखाया था, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक एकता को मजबूत करने...

अम्बाला में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की 51 लाख रुपये देने की घोषणा

Summer express/अम्बाला-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अम्बाला की पावन धरती पर बनने वाला श्रीराम मंदिर श्रद्धा और आस्था का भव्य केंद्र होगा। इस मंदिर का निर्माण अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। मंदिर के निर्माण के बाद अम्बाला आने वाले श्रद्धालुओं को यहां अयोध्या के भव्य मंदिर...

धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने का प्रस्ताव पारित, एडवोकेट रोहित शर्मा ने सरकार का जताया आभार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव पारित होने पर हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे...

मच्छी मंडी में दुकानदारों की समस्याएं सुनने पहुंचे चेयरमैन गिल, नए बाथरूम बनवा कर दी राहत

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज ताजपुर रोड स्थित मच्छी मंडी में दुकानदारों को पेश आ रही समस्याओं का जायजा लेने के लिए मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल और सचिव गुरदीप सिंह खंगूड़ा ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मछली मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।एसोसिएशन की ओर...

पूर्व मंत्री शरणजीत ढिल्लों के भाई जगतार सिंह ढिल्लों का निधन

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका साहनेवाल के अंतर्गत आते गांव भागपुर के सरपंच गगनदीप सिंह ढिल्लों को उस समय गहरा सदमा पहुंचा, जब उनके पूजनीय पिता जगतार सिंह ढिल्लों अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए।स्वर्गीय जगतार सिंह ढिल्लों पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज शरणजीत सिंह ढिल्लों तथा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.