Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में अमृत फार्मेसी शुरू, कैंसर और हृदय रोग की दवाइयां 50 से 70 प्रतिशत सस्ती मिलेंगी

Summer express, गुरुग्राम। गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली महंगी दवाइयां अब मरीजों को बाजार के मुकाबले 50 से 70 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगी। सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार से अमृत फार्मेसी की शुरुआत हो गई है। यहां कैंसर, ट्यूमर, हृदय रोग सहित कई गंभीर बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां और चिकित्सा संबंधी उत्पाद किफायती दरों पर मिलेंगे। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने फार्मेसी का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में मेयर राजरानी मल्होत्रा और हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ के चेयरमैन रामअवतार गर्ग भी मौजूद रहे। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि अमृत फार्मेसी की शुरुआत आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां कम कीमत पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। गंभीर बीमारियों के इलाज में लंबे समय तक महंगी दवाइयों की जरूरत पड़ती है, जिससे मरीजों और उनके परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में इस फार्मेसी के माध्यम से कम कीमत पर दवाइयां मिलने से इलाज का खर्च घटाने में मदद मिलेगी।

इस फार्मेसी की सुविधा केवल जिला नागरिक अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों तक सीमित नहीं रहेगी। जिले के किसी भी क्षेत्र के लोग यहां आकर दवाइयां खरीद सकेंगे। इससे जरूरतमंद मरीजों को बाजार में महंगी दवाइयां खरीदने की मजबूरी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के लिए सुलभ और किफायती बनाना जरूरी है। अमृत फार्मेसी इस दिशा में उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान यमुनानगर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव शामिल हुए।

स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत अमृत फार्मेसी में पांच हजार से अधिक प्रकार के चिकित्सा उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें जीवनरक्षक दवाइयां, विभिन्न बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और अन्य जरूरी सामग्री शामिल होगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों तथा चिकित्सा उत्पादों के लिए अलग-अलग मेडिकल स्टोर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इस अवसर पर एडीसी सोनू भट्ट, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र बसवाना, पीएमओ डॉ. नीना गठवाल, डीएमएस डॉ. हिमानी और डॉ. मनीष राठी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा, हरियाणा के 23 जिलों में होंगे कार्यक्रम

Summer express/सिरसा ,विजय कुमार-:पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, सद्भाव और भाईचारे का जो मार्ग दिखाया था, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक एकता को मजबूत करने...

अम्बाला में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की 51 लाख रुपये देने की घोषणा

Summer express/अम्बाला-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अम्बाला की पावन धरती पर बनने वाला श्रीराम मंदिर श्रद्धा और आस्था का भव्य केंद्र होगा। इस मंदिर का निर्माण अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। मंदिर के निर्माण के बाद अम्बाला आने वाले श्रद्धालुओं को यहां अयोध्या के भव्य मंदिर...

धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने का प्रस्ताव पारित, एडवोकेट रोहित शर्मा ने सरकार का जताया आभार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव पारित होने पर हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे...

मच्छी मंडी में दुकानदारों की समस्याएं सुनने पहुंचे चेयरमैन गिल, नए बाथरूम बनवा कर दी राहत

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज ताजपुर रोड स्थित मच्छी मंडी में दुकानदारों को पेश आ रही समस्याओं का जायजा लेने के लिए मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल और सचिव गुरदीप सिंह खंगूड़ा ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मछली मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।एसोसिएशन की ओर...

पूर्व मंत्री शरणजीत ढिल्लों के भाई जगतार सिंह ढिल्लों का निधन

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका साहनेवाल के अंतर्गत आते गांव भागपुर के सरपंच गगनदीप सिंह ढिल्लों को उस समय गहरा सदमा पहुंचा, जब उनके पूजनीय पिता जगतार सिंह ढिल्लों अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए।स्वर्गीय जगतार सिंह ढिल्लों पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज शरणजीत सिंह ढिल्लों तथा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.