Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुलयाली के सर्व सांझा पीर दरबार में शनिदेव महाराज के स्वरूप की स्थापना, वार्षिक भंडारा शुरू

Summer express, नूरपुर (संजीव महाजन)। नूरपुर क्षेत्र की पंचायत लोहारपुरा के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह सुलयाली के समीप स्थित सर्व सांझा पीर दरबार परिसर में शनिदेव महाराज के स्वरूप की विधिवत स्थापना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। इस धार्मिक आयोजन में मंदिर कमेटी के सदस्यों के अलावा क्षेत्र के कई गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। स्थापना समारोह के साथ ही दरबार परिसर में वार्षिक भंडारे का भी शुभारंभ किया गया।

शनिदेव महाराज के स्वरूप की स्थापना पूरे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक कार्य में सुधीर दा टाइल्स एक्सपर्ट के मालिक सुधीर शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। उनके करकमलों से शनिदेव महाराज के स्वरूप की स्थापना करवाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शनिदेव को प्रसाद अर्पित किया और क्षेत्र के सभी गांवों में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद वार्षिक भंडारे का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सुधीर शर्मा ने मंदिर कमेटी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें शनिदेव महाराज के स्वरूप की स्थापना जैसे पुण्य कार्य में सहभागी बनने का अवसर मिला, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कामना की कि शनिदेव महाराज की कृपा सभी पर बनी रहे।

उन्होंने कहा कि सर्व सांझा पीर दरबार कमेटी की ओर से धार्मिक स्थल के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी कमेटी के धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

वहीं, मंदिर कमेटी के प्रधान योगेश उर्फ जग्गू फौजी ने बताया कि दरबार परिसर में शनिदेव महाराज के स्वरूप की स्थापना करवाने का विचार कमेटी के सदस्यों के मन में कई वर्षों से था। कुछ कारणों से यह कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास और सहयोग से यह संकल्प पूरा हो गया है। उन्होंने इस कार्य में सुधीर शर्मा के विशेष योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

योगेश ने कहा कि कमेटी का उद्देश्य धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में भाईचारे, एकता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भविष्य में भी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग बनाए रखने की अपील की। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं ने शनिदेव महाराज से सभी परिवारों की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा, हरियाणा के 23 जिलों में होंगे कार्यक्रम

Summer express/सिरसा ,विजय कुमार-:पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, सद्भाव और भाईचारे का जो मार्ग दिखाया था, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक एकता को मजबूत करने...

अम्बाला में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की 51 लाख रुपये देने की घोषणा

Summer express/अम्बाला-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अम्बाला की पावन धरती पर बनने वाला श्रीराम मंदिर श्रद्धा और आस्था का भव्य केंद्र होगा। इस मंदिर का निर्माण अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। मंदिर के निर्माण के बाद अम्बाला आने वाले श्रद्धालुओं को यहां अयोध्या के भव्य मंदिर...

धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने का प्रस्ताव पारित, एडवोकेट रोहित शर्मा ने सरकार का जताया आभार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव पारित होने पर हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे...

मच्छी मंडी में दुकानदारों की समस्याएं सुनने पहुंचे चेयरमैन गिल, नए बाथरूम बनवा कर दी राहत

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज ताजपुर रोड स्थित मच्छी मंडी में दुकानदारों को पेश आ रही समस्याओं का जायजा लेने के लिए मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल और सचिव गुरदीप सिंह खंगूड़ा ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मछली मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।एसोसिएशन की ओर...

पूर्व मंत्री शरणजीत ढिल्लों के भाई जगतार सिंह ढिल्लों का निधन

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका साहनेवाल के अंतर्गत आते गांव भागपुर के सरपंच गगनदीप सिंह ढिल्लों को उस समय गहरा सदमा पहुंचा, जब उनके पूजनीय पिता जगतार सिंह ढिल्लों अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए।स्वर्गीय जगतार सिंह ढिल्लों पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज शरणजीत सिंह ढिल्लों तथा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.