Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पातड़ां-समाना मार्ग पर कार की अज्ञात वाहन से टक्कर: महिला की मौत, नौ घायल

Summer express, पटियाला। पातड़ां-समाना मार्ग पर गांव प्रेम सिंह वाला के नजदीक सोमवार सुबह एक कार की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल समाना पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए पटियाला रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मूनक क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ से 10 लोग कार में सवार होकर धार्मिक स्थल कपाल मोचन में माथा टेकने जा रहे थे। कार में आठ महिलाओं सहित कुल 10 लोग मौजूद थे। सोमवार सुबह जब वे पातड़ां-समाना सड़क पर गांव प्रेम सिंह वाला के पास कुहनी मोड़ पर पहुंचे तो उनकी कार की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पातड़ां-समाना मार्ग पर कार की अज्ञात वाहन से टक्कर: महिला की मौत, नौ घायल

Summer express, पटियाला। पातड़ां-समाना मार्ग पर गांव प्रेम सिंह वाला के नजदीक सोमवार सुबह एक कार की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो...

मोदी और बालेन शाह ने एक-दूसरे को भेंट किए खास उपहार, दिखी भारत-नेपाल की सांस्कृतिक विरासत

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के आपसी संबंधों, सहयोग और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक से पहले दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हुए विशेष उपहारों के...

कौल नेगी के SC प्रमाणपत्र पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसला, 2022 का आदेश निरस्त.. पीएस ड्रैक ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express/शिमला/संजू-: रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे कौल सिंह नेगी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके अनुसूचित जाति (SC) प्रमाणपत्र को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। रामपुर तहसील से वर्ष 2022 में जारी किए गए उनके अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र के मामले...

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट,दो विद्यार्थियों को मिला 3.8 लाख का सालाना पैकेज

ट्रेनिंग के दौरान 13,500 रुपये मासिक वेतन, ट्रेनिंग पूरी होने पर मिलेगा 3.8 लाख का पैकेज Summer express/मंडी,धर्मवीर।सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी ने रोजगार के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी परिसर में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें दो विद्यार्थियों का चयन मोहाली की कंपनी में हुआ...

पेंशनरों पर FIR को लेकर सरकार के खिलाफ भड़की ज्वाइंट एक्शन कमेटी, सचिवालय घेराव की चेतावनी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों पर दर्ज एफआईआर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पेंशनरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.