Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HPSC भर्ती में फर्जी सेटिंग का दावा, फरीदाबाद में ठगी का खुलासा

फरीदाबाद। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) में सेल्स टैक्स अधिकारी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एनआईटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2023 में नौकरी आवेदन के बाद शुरू हुआ धोखाधड़ी का खेल

गांधी कॉलोनी निवासी सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके दामाद शुभम वर्मा, जो दिल्ली में रहते हैं, ने वर्ष 2023 में HPSC में नौकरी के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात ग्रेटर फरीदाबाद निवासी मनोज से हुई। मनोज ने दावा किया कि वह ऐसे व्यक्ति को जानता है जो पब्लिक सर्विस कमीशन में कार्यरत है और शुभम की नियुक्ति करवा सकता है।

फाइव स्टार होटल में हुई ‘सौदेबाजी’

मनोज पीड़ित को दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में ले गया, जहाँ उसकी मुलाकात विवेक त्रिपाठी से करवाई गई। विवेक ने बड़े पदों पर लोगों को पहले भी नौकरी दिलाने का दावा किया और कहा कि शुभम की नौकरी लगवाने में 30 लाख रुपये लगेंगे।

सुरजीत ने भरोसा कर आरोपियों द्वारा दिए गए खातों में 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

रुपये लौटाने से इनकार, धमकी भी दी

शिकायत के अनुसार पैसे मिलने के बाद मनोज और विवेक दोनों टालमटोल करने लगे। दबाव बनाने पर उन्होंने 18 लाख रुपये वापस किए, लेकिन शेष 12 लाख रुपये लौटाने से साफ इंकार कर दिया।

इतना ही नहीं, पैसे मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी

फरीदाबाद पुलिस ने मनोज और विवेक के खिलाफ ठगी, धमकी और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सुंदनगर के जयदेवी में देवदार का अवैध कटान, तस्करी के आरोप में तीन पुष्पा भाऊ गिरफतार, दो फरार

रात्रि गश्त के दौरान पिक गाड़ी से बरामद किए देवदार के 10 लठ्ठे, 15 सड़क किनारे से बरामद मंडी/ धर्मवीर-: सुकेत वन मंडल के अंतर्गत जय देवी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध देवदार कटान और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रात्रि गश्त के दौरान की...

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया के कथित वकील ने भाई को भेजा 10 करोड़ का नोटिस

Summer express, नई दिल्ली। चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक नया कानूनी विवाद सामने आया है। आरोपी सिया गोयल का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल को कथित मानहानिकारक बयान देने के आरोप में 10 करोड़ रुपये के हर्जाने का कानूनी नोटिस भेजा है। अधिवक्ता आशुतोष...

लुधियाना में लूट का विरोध करने पर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की सोने की चेन लूटी

Sumner express, लुधियाना। महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है। बीती शाम बाइक सवार बदमाशों ने काम से घर लौट रहे दो युवकों को निशाना बनाया। आरोप है कि मोबाइल लूटने का प्रयास विफल होने पर हमलावरों ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और एक युवक के...

स्विफ्ट टेलीस्कोप को बचाने की तैयारी में नासा, ऑर्बिट सुधार मिशन पर तेजी से काम

Summer express, अमेरिकी I अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वपूर्ण अंतरिक्ष वेधशाला मिशन Neil Gehrels Swift Observatory को सुरक्षित रखने के लिए एक विशेष रेस्क्यू मिशन की तैयारी कर रही है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, लगभग दो दशक पुराने इस टेलीस्कोप की कक्षीय स्थिति और तकनीकी चुनौतियों को देखते हुए इसके लिए सुधारात्मक कदम उठाने...

पलवल में बारिश से पहले नगर परिषद अलर्ट, दो चरणों में होगी नालों की सफाई

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। मानसून के आगमन से पहले पलवल नगर परिषद ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बरसात के दौरान लोगों को जलभराव और जल निकासी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख नालों और नालियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.