Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आगरा में भीषण सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन बुजुर्गों और चालक की दर्दनाक मौत, हाईवे पर लगा लंबा जाम

आगरा |  उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा इलाके में एक अनियंत्रित मैक्स गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन बुजुर्गों और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

डिवाइडर पर बैठे थे बुजुर्ग, मैक्स गाड़ी ने कुचला

मंगलवार सुबह करीब 4 बजे राजेश (55), हरीबाबू (65) और रामेश्वर मॉर्निंग वॉक के बाद डिवाइडर पर बैठकर सुस्ता रहे थे। उसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सीधे इन तीनों पर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बुजुर्ग गाड़ी के नीचे बुरी तरह दब गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

ड्राइवर की दर्दनाक मौत, दूसरा व्यक्ति घायल

हादसे में मैक्स गाड़ी का चालक भी स्टीयरिंग और बोनट के बीच बुरी तरह फंस गया। वह करीब एक घंटे तक तड़पता रहा। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मैक्स में सवार एक अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

क्रेन से निकाले गए शव, यातायात पर असर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई और कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी के नीचे से शव निकाले गए। हादसे के चलते हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुचारू किया जा सका।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

यह भीषण हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग की कीमत पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.