Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भीषण गर्मी के बीच मॉनसून ने दी दस्तक, कई राज्यों में झमाझम बारिश, IMD ने दिल्ली समेत कई क्षेत्रों में जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली |  देश के कई हिस्सों में तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब मौसम से राहत मिलनी शुरू हो गई है। जैसे-जैसे दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बारिश का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है, वहीं दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में प्री-मॉनसून की बौछारों ने मौसम को सुहावना बना दिया है। राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं और हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

कहां तक पहुंचा मॉनसून?

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के अधिकतर हिस्सों तक पहुंच चुका है। अगले 48 घंटों में इसके गुजरात, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी अरब सागर तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली में प्री-मॉनसून बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। आज शाम या रात में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। अगले तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

रेड अलर्ट जारी, दो सिस्टम कर रहे हैं असर

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय दो निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय हैं —

  • पहला बांग्लादेश और गंगा के मैदानी क्षेत्रों (पश्चिम बंगाल) में
  • दूसरा गुजरात क्षेत्र में

इन सिस्टमों के प्रभाव से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में कहां-कहां होगी बारिश?

  • उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश
  • पश्चिमी हिमालय, हरियाणा, राजस्थान: हल्की से मध्यम बारिश
  • विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना: छिटपुट बारिश की संभावना
  • तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण कर्नाटक: गरज के साथ बौछारें
  • कोंकण, गोवा, केरल, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप: लगातार बारिश
  • दक्षिण गुजरात: अगले 24 घंटों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.