Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लों
दलजीत विक्की | लुधियाना
समर न्यूज

भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होता और प्रत्येक इंसान को समान सम्मान मिलना चाहिए।
यह बात भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने लुधियाना के भगवान वाल्मीकि जी मंदिर, किला मोहल्ला, शिवपुरी रोड में भगवान वाल्मीकि महाराज जी के पवित्र प्रकट दिवस को समर्पित समारोह में शामिल होने के दौरान कही। इस कार्यक्रम का आयोजन भगवान वाल्मीकि आदि धर्म समाज और बाबा साहिब दलित फोर्स पंजाब द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने समस्त संगत को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के आयोजकों ने भी प्रदेश अध्यक्ष को विशेष रूप से सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अनिल सरीन, गुरदेव देबी, जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अजयपाल दिशावर और सभी आयोजकों का धन्यवाद करते हुए ढिल्लों ने कहा कि यह दिन केवल किसी महापुरुष को याद करने का नहीं, बल्कि उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाने का अवसर है। भगवान वाल्मीकि जी का जीवन हमें सिखाता है कि इंसान अपने जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। उनका संदेश ही वास्तविक सामाजिक न्याय की नींव है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, विपक्ष को घेरने की तैयारी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आगाज से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विपक्ष के सवालों का जवाब देने और सदन में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की...

पौंग जलाशय में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की पहल, 13.98 लाख मछली बीजों का संचयन

सिहाल क्षेत्र में दो दिवसीय अभियान के तहत रोहू, मृगल और कतला के बीज छोड़े, मछुआरों की आजीविका को मिलेगा बढ़ावा हमीरपुर, अरविंद– पौंग जलाशय में मछलियों की संख्या बढ़ाने और मछुआरा समुदाय की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग की ओर से 14 और 15...

घुमारवीं अस्पताल पहुंचे मंत्री राजेश धर्माणी, पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस

मंत्री राजेश धर्माणी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, बच्चों से संवाद बनाए रखने की अपील Summer express/बिलासपुर, सुभाष-। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को घुमारवीं अस्पताल पहुंचकर सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा...

रामपुर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत; दो घायल

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। रामपुर-गौरा सड़क पर बरसान मोड़ के समीप एक छोटा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना...

हमीरपुर में एक साल में 100 सांपों का रेस्क्यू, रसल वाइपर और कोबरा की संख्या सबसे ज्यादा.. वाइल्डलाइफ टीम ने बचाई कई लोगों की जान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक साल के दौरान करीब 100 सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया है। वाइल्डलाइफ विंग और टेरिटोरियल विभाग की रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई लोगों को सांपों के खतरे से बचाया है। घरों और रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.