दलजीत विक्की | लुधियाना
समर न्यूज
विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।
इस परियोजना के पूरा होने से राहों रोड और आसपास के इलाकों के निवासियों को बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने राहों रोड और आसपास के इलाकों के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज उनकी सबसे बड़ी समस्या का समाधान होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सब लोगों के आशीर्वाद और विश्वास के कारण ही संभव हो रहा है। विधायक ग्रेवाल ने कहा कि राहों रोड का मुद्दा पिछले करीब 40 वर्षों से लंबित है और यह विधानसभा हलका पूर्वी की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक रहा है।