Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खैहरा के निलंबन को सचिन पायलट ने बताया लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला

चंडीगढ़ | कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित किए जाने की आलोचना की है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और पंजाब की जनता की आवाज पर हमला बताया। पायलट ने कहा कि निलंबन, धमकी या दबाव से कांग्रेस विधायकों को राज्य के मुद्दे उठाने से नहीं रोका जा सकता।
पायलट ने मुख्यमंत्री मान से राज्य की वित्तीय स्थिति, नशे की समस्या, बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं और सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी पर जवाब देने की मांग की। खैहरा को शुक्रवार को विधानसभा की शेष कार्यवाही के लिए निलंबित किया था। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने प्रस्ताव पेश करते हुए उन पर आसन के प्रति अमर्यादित भाषा इस्तेमाल करने और प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया था। प्रस्ताव बहुमत से पारित हुआ। विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खैहरा के निलंबन को सचिन पायलट ने बताया लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला

चंडीगढ़ | कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित किए जाने की आलोचना की है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और पंजाब की जनता की आवाज पर हमला बताया। पायलट ने कहा कि निलंबन, धमकी या दबाव से कांग्रेस विधायकों को राज्य के मुद्दे उठाने...

सस्ते ड्रोन बने अपराधियों व आतंकियों का नया हथियार

एजेंसी | नई दिल्लीकम कीमत और आसानी से उपलब्ध होने वाले ड्रोन अब अपराधियों, तस्करों और सशस्त्र संगठनों के लिए नया साधन बनते जा रहे हैं।दक्षिण-पूर्व एशिया के सात देशों में दर्ज अवैध गतिविधियों के अध्ययन में सामने आया है कि ड्रोन का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की तस्करी, जेलों में प्रतिबंधित सामान पहुंचाने, सुरक्षा बलों...

अब वरिष्ठ पुलिस अफसरों को नशा तस्करों को हिरासत में लेने की पावर

एजेंसी | चंडीगढ़पंजाब सरकार ने नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निवारक हिरासत से जुड़े अधिकार सौंपे हैं। गृह विभाग की ओर से 21 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के तहत पुलिस आयुक्तों, पुलिस रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक व उससे ऊपर के अधिकारियों को पीआईटी-एनडीपीएस...

मोहाली में पुराने रेट पर प्लॉट आवंटन से400 करोड़ रु. के नुकसान का अनुमान

समर न्यूज | मोहाली पंजाब में सरकारी जमीन के आवंटन को लेकर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के अनुसार, मोहाली की आईटी सिटी में जमीन अधिग्रहण से प्रभावित लोगों को विस्थापित नीति के तहत आवासीय प्लॉट देने में कई वर्षों तक पुरानी...

81 हजार बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर धर्मशाला में कैंडल मार्च

Summer express/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों ने नियमित भर्ती और लंबित नियुक्तियों में तेजी लाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। शनिवार को टीचर बैचवाइज कमीशन यूनियन की ओर से धर्मशाला में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान संगठन ने प्रदेश के करीब 81 हजार बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.