Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना गोलीकांड ने खोली कानून और व्यवस्था की पोल : हर्ष बाहरी

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज

लुधियाना में पंडित कुलचे-छोले विक्रेता के बेटे के साथ हुई गोलीबारी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेश में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं से आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इस घटना पर सीनियर अकाली दल के जनरल सचिव हर्ष बाहरी ने पंजाब में बढ़ते गन कल्चर पर प्रभावी अंकुश लगाने और हथियारों के दुरुपयोग के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की मांग की है।
हर्ष बाहरी ने कहा कि पंजाब में हथियारों का दुरुपयोग गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। उन्होंने सरकार से गोलीबारी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 35 वर्ष से कम आयु के युवाओं को जारी किए गए हथियार लाइसेंसों की समीक्षा की जानी चाहिए। जिन मामलों में नियमों का उल्लंघन या हथियारों के दुरुपयोग की पुष्टि हो, उनमें कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द किए जाएं। उन्होंने कहा कि हथियारों का इस्तेमाल लोगों में भय पैदा करने या आपराधिक गतिविधियों के लिए करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.