Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पार्टी में विवाद: कुलचा कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या

बर्थडे बॉय अखिल जोशी ने वीडियो जारी कर दी सफाई, दावा- दोस्त गगन की रिवॉल्वर से अचानक चली गोली; डीसीपी बोले- शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात नहीं आई सामने
अशवनी पाहवा | लुधियाना
समर न्यूज

लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा (34) की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। राहुल दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर घर से निकला था, लेकिन उसे क्या पता था कि दोस्तों के बीच आयोजित पार्टी उसकी जिंदगी की आखिरी रात बन जाएगी।
पक्खोवाल रोड स्थित तलवार कॉलोनी में पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर राहुल की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान राहुल को गोलियां मार दी गईं। गोली उसकी छाती में लगी, जो शरीर को आर-पार निकल गई। जिसे गंभीर रूप से घायल होने पर डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिवार को उसके दोस्तों ने फोन कर गोली लगने की सूचना दी थी। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो राहुल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। वीरवार को सिविल अस्पताल में तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने राहुल के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया देर शाम करीब 7 बजे तक चलती रही। पोस्टमार्टम के दौरान कपड़े में फंसी गोली निकालकर पुलिस को सौंप दी गई।


पुलिस ने मृतक के जीजा पीयूष शर्मा के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों में अखिल जोशी, परमराज और गगनदीप सहित अन्य युवक शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जिनमें सीआईए और सदर थाना पुलिस की टीमें भी शामिल हैं।
}केक काटने की तैयारी के दौरान हुआ विवाद: पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, राहुल बुधवार रात पक्खोवाल रोड स्थित तलवार कॉलोनी में अखिल जोशी के घर आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी में करीब आठ से दस युवक मौजूद थे। सभी दोस्त वहां डिनर के लिए एकत्र हुए थे। बताया जा रहा है कि जब केक काटने की तैयारी की जा रही थी, उसी दौरान राहुल की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। परिवार के अनुसार शुरुआत में हुई बहस के बाद मामला बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान हथियार निकाला गया और राहुल पर फायरिंग कर दी गई। वह मौके पर ही गिर पड़ा। अचानक गोली चलने से पार्टी में मौजूद युवकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद घायल राहुल को तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात पर शुरू हुआ था और गोली चलने की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं।
}दोस्तों ने परिवार को फोन कर दी गोली लगने की सूचना: राहुल को गोली लगने के बाद पार्टी में मौजूद किसी दोस्त ने उसके जीजा पीयूष शर्मा को फोन किया। फोन पर बताया गया कि राहुल को गोली लगी है और उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीयूष शर्मा के मुताबिक, उसे रात करीब पौने दो बजे फोन आया था। उसे बताया गया कि राहुल की तबीयत खराब है और वह डीएमसी अस्पताल पहुंच जाए। पीयूष ने बताया कि वह बीआरएस नगर में रहता है और कैब लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि राहुल के शव को मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया था। परिवार के अनुसार, अस्पताल पहुंचने तक राहुल की मौत हो चुकी थी। राहुल शर्मा के शव का वीरवार को सिविल अस्पताल में तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस गोली की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फायरिंग से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

डीसीपी बोले- शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश नहीं आई सामने

लुधियाना के डीसीपी सिटी आलम विजय सिंह ने बताया कि ललतों चौकी क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बहस के बाद गोली चलाई गई। फिलहाल पुलिस को किसी पुरानी रंजिश के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस इसे अचानक हुए विवाद के बाद हुई वारदात के तौर पर जांच रही है। डीसीपी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए चार अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इनमें सीआईए और स्थानीय सदर थाना पुलिस की टीमें भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है। राहुल शर्मा के जीजा पीयूष शर्मा के बयान के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें अखिल जोशी, परमराज और गगनदीप सहित अन्य युवक शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 27, 54 और 59 के तहत केस दर्ज किया है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...

पार्टी में विवाद: कुलचा कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या

बर्थडे बॉय अखिल जोशी ने वीडियो जारी कर दी सफाई, दावा- दोस्त गगन की रिवॉल्वर से अचानक चली गोली; डीसीपी बोले- शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात नहीं आई सामनेअशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा (34) की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी...

मौत के बाद भी इंसानियत की सेवा का संकल्प

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज इंसानियत की सेवा के लिए किया गया संकल्प जीवन के बाद भी समाज के काम आ सकता है। मरणोपरांत शरीर दान एक ऐसी नेक पहल है, जिससे मेडिकल शिक्षा, साइंटिफिक रिसर्च और भविष्य के डॉक्टरों की ट्रेनिंग में अहम योगदान दिया जा सकता है। यह बातसिविल सर्जन शहीद भगत सिंह...

शांति व सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में पंजाब पुलिस का योगदान बेमिसाल : एसएसपी तुषार

पुलिस शहीदी यादगारी दिवस पर शहीदों को किया नमन, शहीद परिवारों को किया सम्मानितजगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले बहादुर पुलिस कर्मियों के सम्मान में बुधवार खालसा स्कूल में पुलिस यादगार दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।एसएसपी शहीद भगत सिंह नगर तुषार...

मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग बस को दिखाई हरी झंडी

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर लिवासा हॉस्पिटल, नवांशहर ने बुधवार को अपनी मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग बस को फ्लैग ऑफ किया।विशेष रूप से सुसज्जित इस बस में डिजिटल मैमोग्राफी, पैप स्मीयर टेस्ट और प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन (पीएसए) टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनके माध्यम से स्तन, सर्वाइकल और प्रोस्टेट कैंसर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.