Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शांति व सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में पंजाब पुलिस का योगदान बेमिसाल : एसएसपी तुषार

पुलिस शहीदी यादगारी दिवस पर शहीदों को किया नमन, शहीद परिवारों को किया सम्मानित
जगदीश लाल | नवांशहर
समर न्यूज

देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले बहादुर पुलिस कर्मियों के सम्मान में बुधवार खालसा स्कूल में पुलिस यादगार दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
एसएसपी शहीद भगत सिंह नगर तुषार गुप्ता ने श्रद्धांजलि समारोह के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पंजाब पुलिस को एक बेमिसाल फोर्स बताया, जिसने शांति और संकट दोनों समय में बेमिसाल लगन से देश की सेवा की। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंदरपाल सिंह खुरमी विशेष रूप से उपस्थित हुए और शहीदों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
पुलिस शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद बोलते हुए, एस.एस.पी तुषार गुप्ता ने कहा कि इन शहीदों की वजह से ही हम आज चैन की नींद सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के पास बहादुरी, हिम्मत और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की वचनबद्धता की एक शानदार विरासत है और राज्य में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में पंजाब पुलिस का योगदान बेमिसाल है।
इस दौरान पुलिस शहीद स्मारक पर यादगार परेड हुई, जहां पुलिस शहीदों के नाम पढ़े गए, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शांति व सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में पंजाब पुलिस का योगदान बेमिसाल : एसएसपी तुषार

पुलिस शहीदी यादगारी दिवस पर शहीदों को किया नमन, शहीद परिवारों को किया सम्मानितजगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले बहादुर पुलिस कर्मियों के सम्मान में बुधवार खालसा स्कूल में पुलिस यादगार दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।एसएसपी शहीद भगत सिंह नगर तुषार...

मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग बस को दिखाई हरी झंडी

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर लिवासा हॉस्पिटल, नवांशहर ने बुधवार को अपनी मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग बस को फ्लैग ऑफ किया।विशेष रूप से सुसज्जित इस बस में डिजिटल मैमोग्राफी, पैप स्मीयर टेस्ट और प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन (पीएसए) टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनके माध्यम से स्तन, सर्वाइकल और प्रोस्टेट कैंसर...

पीजीआई में अंग प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने पर जोर

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज सड़क हादसे में 16 साल की बेटी को खोने वाले परिवार ने दुख की इस घड़ी में ऐसा फैसला लिया, जिसने कई लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद दी। बेटी की किडनी, पैंक्रियाज और आंखें दान की गईं।परिवार की इस मिसाल को पीजीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने समाज के लिए प्रेरणादायक...

दिल्ली में रातभर होगी सफाई, लापरवाही पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली में दिवाली और अन्य त्योहारों से पहले सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नगर निगम को रात के समय भी सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।प्रमुख बाजारों, व्यस्त व्यावसायिक इलाकों और रिहायशी कॉलोनियों में रात की सफाई पर जोर रहेगा, ताकि दिन में लोगों की आवाजाही के...

आरबीयू में उद्योग-अकादमिक सहयोग मजबूत करने पर जोर

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज रयात बाहरा यूनिवर्सिटी (आरबीयू) द्वारा इंडस्ट्री-स्किल इनोवेशन एंड एम्प्लॉयबिलिटी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव में उद्योग जगत के विशेषज्ञों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों और अकादमिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना व विद्यार्थियों की रोजगार योग्यता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.