Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान-इजरायल युद्ध पर बयान देने में फिसली जुबान, शहबाज शरीफ की टाइपो बनी वैश्विक ट्रोलिंग का कारण

इस्लामाबाद |  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर अपने शब्दों की चूक के कारण वैश्विक मंच पर चर्चा में हैं। इस बार मसला राजनीतिक नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर की गई एक गंभीर टाइपो का है, जिसने उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर ला दिया है।

पोस्ट में “condemn” की जगह लिखा “condom”

ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव को लेकर शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने इजरायल के हमले की कड़ी निंदा करने की कोशिश की। लेकिन टाइपिंग की एक मामूली गलती ने उनका संजीदा बयान मज़ाक का पात्र बना दिया।

शरीफ ने लिखा—

“I strongly condom the unprovoked Israeli attack on Iran…” पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया और दुनियाभर के सोशल मीडिया यूजर्स ने मीम्स और चुटकुलों की झड़ी लगा दी। कुछ ही देर में यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुके थे।

क्या यह सिर्फ एक टाइपो था?

हालांकि कई लोगों ने इसे फोटोशॉप या एडिटेड इमेज मानकर संदेह जताया, लेकिन ‘X’ के AI फीचर ‘Grok’ ने पुष्टि की कि यह पोस्ट वास्तव में 13 जून को किया गया था और बाद में हटाया गया।

इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे देश के नेताओं की भाषा पर पकड़ की कमजोरी और शिक्षा तंत्र की विफलता से जोड़ दिया।

शिक्षा व्यवस्था पर गहराया सवाल

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के किसी नेता की अंग्रेज़ी या टाइपिंग में चूक सुर्खियों में आई हो। लेकिन इस बार का मामला अंतरराष्ट्रीय तनाव के समय हुआ, जिसने स्थिति को और संवेदनशील बना दिया।

कुछ प्रमुख आंकड़े जो चिंता बढ़ाते हैं:

  • UNICEF के अनुसार, पाकिस्तान में 5 से 16 वर्ष के लगभग 2.28 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहर हैं — यह दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।
  • यह देश की स्कूल जाने योग्य कुल आबादी का लगभग 44% हिस्सा है।
  • UNESCO-GEM रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा को लेकर प्रगति दक्षिण-पश्चिम एशिया में सबसे धीमी है।
  • देश अपनी GDP का केवल 1.9% से 2.1% शिक्षा पर खर्च करता है, जबकि UNESCO कम से कम 4% खर्च करने की सिफारिश करता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.