Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्रोएशिया की ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

ज़ाग्रेब  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को क्रोएशिया की राजधानी ज़ाग्रेब में अपने समकक्ष आंद्रेज प्लेंकोविच से व्यापक चर्चा की। दोनों देशों के बीच रक्षा, फार्मास्युटिकल, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। इस अवसर पर मोदी ने क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी शिष्टाचार भेंट की और ज़ाग्रेब के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। मोदी क्रोएशिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनकी बातचीत प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ कई अहम क्षेत्रों पर केंद्रित रही, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई गई। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने रक्षा, कृषि, फार्मा, सूचना प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, जहाज निर्माण और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह यात्रा भारत-क्रोएशिया संबंधों के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। दोनों नेताओं ने डिजिटल प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, समुद्री अवसंरचना, पर्यटन और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत को दिए गए समर्थन के लिए क्रोएशिया का आभार जताया।

प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में क्रोएशियाई प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक बंस्की ड्वोरी महल में औपचारिक स्वागत किया और रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने प्लेंकोविच को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

क्रोएशिया के राष्ट्रपति से मुलाकात को लेकर विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार, संस्कृति और प्रौद्योगिकी पर सहयोग को बढ़ाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक शांति के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को भारत-यूरोपीय संघ के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.